टी20 विश्व कप के लिए टीम वह वापस चाहता है यह विकेटकीपर बल्लेबाज

Updated on 07-03-2022 06:26 PM

नई दिल्ली अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक टीम इंडिया में वापसी के प्रयास में लगे हैं। कार्तिक का मानना है कि अभी वह टी20 प्रारुप खेल सकते हैं। इसी को देखते हुए वह अपनी फिटनेस और बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं। इस खिलाड़ी ने अंतिम बार भारतीय टीम की ओर से दो साल पहले 2019 में एकदिवसीय विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था।

कार्तिक भारत के लिए खेलने को लेकर पहले की तरह प्रतिबद्ध हैं और साथ ही चाहते हैं कि उनके छह महीने के जुड़वां बेटे अगले कुछ वर्षों में उन्हें शीर्ष स्तर पर खेलता हुआ देखें। कार्तिक ने कहा कि टी20 मेरे लिए शुरुआत की तरह होगा। साथ ही कहा कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है और आपको अपना कौशल दिखाने का मौका मिलता है। इसलिए मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में मैं इसमें बेहतर प्रदर्शन का प्रयास कर सकता हूं।

विश्व कप के बाद सीमित ओवरों के प्रारूप की टीम से बाहर होने से पहले कार्तिक ने टी20 में फिनिशर की भूमिका में निभाई थी। इसके अलावा 2018 निदाहस ट्रॉफी के फाइनल में आखिरी ओवर में उनकी शानदार बल्लेबाजी से भारत ने खिताब जीता था। जिस प्रकार टीम प्रबंधन सीमित ओवरों के प्रारूप के लिए मध्यक्रम में खिलाड़ियों को आजमा रहा है उसको देखते हुए कार्तिक को अपने लिए अवसर नजर रहा है।

कार्तिक ने कहा कि टीम में चयन की पात्रता अब उम्र नहीं है। यह अब फॉर्म, फिटनेस और अनुभव पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर आयु ऐसी चीज नहीं है जिसे भारतीय टीम में वापसी के दौरान देखा जाता है। 36 साल की उम्र में शिखर धवन ने दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में बेहतरीन बल्लेबाजी की। कार्तिक का मानना है कि छोटे प्रारूप में उम्र के साथ खिलाड़ी बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि लोग अपने शरीर को समझते हैं, वे कितना क्रिकेट खेल सकते हैं। अधिक उम्र के बाद भी शोएब मलिक और हफीज टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की ओर से खेल रह हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.