टैरिफ के साइड इफेक्ट! अमेरिका को पछाड़ चीन बना भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर

Updated on 16-04-2026 02:21 PM
नई दिल्ली: अमेरिका को पछाड़कर चीन भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर बन गया है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 151 अरब डॉलर पहुंच गया। इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड 140.2 अरब डॉलर रहा। हालांकि चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर पहुंच गया। भारत से चीन को निर्यात 36 फीसदी बढ़कर 19.5 अरब डॉलर पहुंच गया जबकि आयात 16 फीसदी बढ़कर 131.6 अरब डॉलर रहा। इसके साथ ही चीन भारत का तीसरा बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन और सबसे बड़ा इम्पोर्ट सोर्स बन गया।

दूसरी ओर अमेरिका के साथ भारत का ट्रेड सरप्लस कम हो गया। भारत से अमेरिका को एक्सपोर्ट 0.9 फीसदी तेजी के साथ 87.3 अरब डॉलर पहुंच गया जबकि आयात 16 फीसदी बढ़कर 52.9 अरब डॉलर रहा। हालांकि अमेरिका अब भी भारत का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन बना हुआ है। पश्चिम एशिया में युद्ध और अमेरिकी टैरिफ के बावजूद भारत का गुड्स एक्सपोर्ट 2025-26 में 441.8 अरब डॉलर के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया जो पिछले साल से मुकाबले 1 फीसदी अधिक है।

देश का व्यापार घाटा

हालांकि इस दौरान देश के आयात भी 7.5 फीसदी उछलकर 775 अरब डॉलर पहुंच गया। इस तरह देश का व्यापार घाटा पिछले वित्त वर्ष में 333 अरब डॉलर रहा। मार्च में एक्सपोर्ट 7.6 फीसदी गिरकर 38.9 अरब डॉलर रहा। साथ ही ट्रे़ड डेफिसिट भी 20.7 अरब डॉलर रह गया जो नौ महीने में सबसे कम है। हालांकि इस दौरान आयात भी 6.4 फीसदी घटकर 59.6 अरब डॉलर रह गया। सर्विसेज को भी मिला लिया जाए तो पिछले फाइनेंशियल ईयर में एक्सपोर्ट 4 फीसदी बढ़कर र860.1 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 6.4 फीसदी उछलकर 920 अरब डॉलर रहा।

  • अमेरिका को पछाड़कर चीन बना भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर
  • भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 151 अरब डॉलर पहुंच गया
  • 2025-26 में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड 140.2 अरब डॉलर रहा
  • चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर पहुंच गया
इस बीच मार्च में पश्चिम एशिया क्षेत्र को एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट में 50 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने कहा कि मार्च में पश्चिम एशिया को एक्सपोर्ट 57.9 फीसदी गिरावट आई जबकि आयात 51.6 फीसदी गिर गया। भारत ने वहां हर महीने 6 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट किया लेकिन मार्च में यह आंकड़ा गिरकर 2.5 अरब डॉलर रह गया। यानी पिछले महीने एक्सपोर्ट में 3.5 अरब डॉलर की गिरावट आई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में…
 31 August 2026
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
 31 August 2026
नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
Advt.