पौधारोपण महाअभियान में निभायें सक्रिय सहभागिता

Updated on 01-03-2022 09:06 PM

जबलपुर अंकुर कार्यक्रम के तहत एक से पांच मार्च तक चलाये जा रहे पौधारोपण महाअभियान में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने स्वयंसेवी संगठनों से सक्रिय भागीदारी निभाने तथा ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपने का आग्रह किया है। सोमवार को यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुये कलेक्टर ने कहा कि महाअभियान में उन्हीं स्थानों पर पौधे लगाये जायें जहां उनको सुरक्षित रखा जा सके।

उन्होंने पौधों के बड़े होने तक उनकी देखभाल की जिम्मेदारी संभालने का अनुरोध भी स्वयंसेवी संगठनों से किया है। डॉ. इलैयाराजा ने स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों से पौधारोपण महाअभियान की सफलता के लिए सुझाव भी लिये। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से ज्यादा महत्व उनकी सुरक्षा का है। इसलिए पौधारोपण उतनी ही संख्या में किया जाना चाहिए जितने की बड़े होने तक देखभाल की जा सके।

कलेक्टर ने स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों से पौधे लगाते समय उसके साथ अपनी फोटो वायुदूत एप में अपलोड करने को कहा। उन्होंने बताया कि अंकुर कार्यक्रम के तहत पौधारोपण महाअभियान में जिले में पदस्थ सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी दो-दो पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

पौधारोपण में श्रेष्ठ कार्य करने वाले स्वयंसेवी संगठनों को पांच मार्च को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित भी किया जायेगा। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ डॉ. सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर राजेश बाथम एवं शेर सिंह मीणा, जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक रवि बर्मन एवं जिला समन्वयक प्रदीप तिवारी तथा शहर में समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.