आयुर्वेद कॉलेजों में शिक्षकों ने कक्षा नहीं ली तो शिकायत कर सकेंगे विद्यार्थी, NCISM ने जारी किया आदेश

Updated on 07-04-2026 11:36 AM

भोपाल। आयुर्वेद, यूनानी और सिद्धा कॉलेजों में शिक्षक ने यदि कक्षाएं नहीं ली तो विद्यार्थी उनकी शिकायत भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआइएसएम) में कर सकेंगे। इसके लिए आयोग सोमवार को आदेश जारी किए हैं। निजी या शासकीय सभी कालेजों में अपने सूचना पटल पर यह आदेश लगाना होगा। कॉलेज की वेबसाइट पर भी अपलोड करना होगा।

आयोग के मेडिकल असेसमेंट एवं रेटिंग बोर्ड के अध्यक्ष डॉ मुकुल पटेल ने आदेश जारी कर दिया है। पत्र में कहा गया है कि यदि कक्षाएं नियमित न लगें, नामित शिक्षक लगातार अनुपस्थित रहे तो विद्यार्थी एनसीआइएसएम को शिकायत कर सकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रहेगा। संस्थान को भी समय सारिणी की विधिवत जानकारी आयोग को देनी होगी। लापरवाही बरतने पर आयोग संस्थान व फैकल्टी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है।बता दें कि देशभर में भारतीय चिकित्सा पद्धति के 700 से अधिक कॉलेज संचालित हो रहे हैं। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉ. राकेश पाण्डेय का कहना है कि यह आदेश शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
भोपाल। लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की टीम यानी मंत्रिमंडल में विस्तार के संकेत मिले हैं। फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की समय-सीमा निर्धारित नहीं है…
 14 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी महकमों में एक बार फिर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। लंबित मांगों और सरकार के कुछ हालिया फैसलों के विरोध में तृतीय वर्ग…
 14 May 2026
भोपाल। क्या आपकी रेल यात्राओं में कोई ऐसी कहानी छुपी है जो दूसरों का दिल जीत ले? भारतीय रेल और रेल मंत्रालय आपको अपनी लेखनी के जरिए इनाम जीतने का…
 14 May 2026
भोपाल। जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की बात प्रमाणिकता के साथ रखने के लिए प्रदेश कांग्रेस अनुसंधानकर्ताओं की टीम बनाने जा रही है। इसके लिए पार्टी के मीडिया…
 14 May 2026
भोपाल। राजधानी के बावडिया कलां क्षेत्र में सरकारी नाले को दबाकर किए गए अवैध निर्माणों पर अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कड़ा रुख अपनाया है। एनजीटी ने स्पष्ट कर…
 14 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल 'हमीदिया' में अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को रिपोर्ट का लंबा इंतजार नहीं करना होगा। बोनमैरो और किडनी ट्रांसप्लांट…
 14 May 2026
मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी खजाने पर बढ़ते वित्तीय बोझ को कम करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब 1,20,710 पदों को…
 14 May 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन अपनाने का आह्वान कर रहे हैं। कोशिश है कि इससे देश की ऊर्जा निर्भरता कम होगी। लेकिन…
 13 May 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ईंधन और ऊर्जा बचाने का आह्वान कर रहे हैं। प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। उससे उत्पादित ऊर्जा से विभागों का बिजली…
Advt.