आवारा श्वान का आतंक, दो बच्चों पर किया हमला, आसपास के लोगों ने बचाया

Updated on 25-04-2024 12:29 PM

 भोपाल। शहर में आवारा श्वानों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को फिर से एक आवारा श्वान के हमले की घटना सामने आई। गली में घूम रहे श्वान एक के बाद एक दो बच्चों पर हमला कर दिया। घटना जहांगीराबाद इलाके के वार्ड 42 की है। बुधवार शाम करीब पौने पांच बजे हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। श्वान ने पहले महिला के साथ जा रहे एक बच्चे पर हमला किया, उसके बाद एक बच्ची को भी निशाना बनाया। गनीमत रही कि आसपास लोग मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत दोनों बच्चों को कुत्ते के चंगुल से छुड़ा लिया, वरना बड़ी अप्रिय घटना भी हो सकती थी। इस घटना में बच्चों को मामूली चोट आई है। कुत्ते ने एक युवक पर भी हमला किया, लेकिन उसने किसी तरह खुद को बचा लिया।

पहले भी हुई हैं घटनाएं

बता दें कि शहर में इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। सड़कों पर घूम रहे आवारा श्वान मासूम बच्चों समेत अन्य लोगों पर हमले कर रहे हैं। एक माह पहले ही श्यामला हिल्स क्षेत्र के गंगानगर बस्ती में छह वर्ष के एक बालक पर आवारा श्वान ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। हमले में श्वान ने बच्चे के मुंह, जबड़े, आंख को नोंच लिया था। यहां तक कि कुत्तों के हमले से शहर में कुछ बच्चों की मौत तक हो चुकी है। इसके बावजूद नगर निगम का अमला कुत्तों के आतंक पर लगाम लगाने में नाकाम है। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर हावी है कि लोगों की अस्पतालों में रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए कतार लगी रहती है। कई बार तो अस्पतालों में भी रैबीज के इंजेक्शन का टोटा हो जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2024
बिना कसूर 52 साल के कैब ड्राइवर को पुलिस उठा लाई। मारपीट की। 24 घंटे बाद यह कहकर छोड़ दिया कि अधिकारियों का आदेश था। कैब ड्राइवर ने अपना जुर्म…
 14 May 2024
ग्वालियर में एक कारोबारी ने खुद को गोली मार ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कारोबारी के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि…
 14 May 2024
भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के विरुद्ध धारा 188 के तहत केस दर्ज होने के बाद अब पीठासीन अधिकारी पर भी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह…
 14 May 2024
भोपाल। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में कारोबारी कैलाश खत्री के पास से पुलिस को 40 लाख रुपये और मिले हैं। कारोबारी ने यह रुपये पहले अपनी महिला रिश्तेदार के…
 14 May 2024
भोपाल। खाटूश्याम और उत्तर भारत दर्शन के लिए पांच जून को चलाईं जाने वाली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने रानी कमलापति से चलाने का निर्णय…
 14 May 2024
 भोपाल। एमपी नगर इलाके में स्थित राजीव नगर झुग्गी के बाहर बैठे युवक को एसयूवी ने रौंद दिया।उसके बाद वह चार फीट नीच उतरकर सड़क किनारे बनी दो झुग्गियों में जा…
 14 May 2024
भोपाल। शाहपुरा में दो लोगों ने जहरीला पदार्थ(मॉस्किटो लिक्विड) पी लिया। यह कदम उठाने पहले दोनों ने मोबाइल पर वीडियो बनाया और उक्त वीडियों को इंटरनेट मीडिया के अलग - अलग माध्यमों…
 14 May 2024
भोपाल। शहर में नगर निगम की अनुमति के बिना अवैध रूप से संचालित हो रहे मैरिज गार्डन, शादी हाल, रेस्टोरेंट, बेन्क्वेट हाल के विरुद्ध जांच-पड़ताल अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी।…
 14 May 2024
भोपाल । रातीबड़ पुलिस ने अवैध रूप से गैस फिलिंग करने वाले दो आरोपितों को 32 गैस सिलिंडर के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिद्धि विनायक…
Advt.