अब आसमान में छाए संकट के बादल, मंदी की तरफ बढ़ रहा भारत, शेयर बाजार के लिए खतरे की घंटी

Updated on 02-07-2026 12:49 PM
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण समंदर में उठा कच्चे तेल का तूफान अब थमता दिखाई दे रहा है। लेकिन संकट के बादल छंटे नहीं है। भारतीय शेयर बाजार के लिए नया खतरा अब आसमान में मंडरा रहा है। जानकारों के मुताबिक कम बफर्स के साथ भारत मंदी की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) की कीमतें अपने 2026 के उच्चतम स्तर यानी 120 डॉलर प्रति बैरल से 40% से अधिक टूट चुकी हैं। लेकिन, भारतीय शेयर बाजार के जो निवेशक कच्चे तेल में गिरावट के सहारे मार्केट में एक बड़े ब्रेकआउट यानी तेजी की उम्मीद कर रहे हैं, वे शायद गलत इंडिकेटर देख रहे हैं। वैश्विक स्तर पर तेल के झटके का असर भले ही कम हो रहा हो, लेकिन आसमान में इससे भी कहीं गंभीर व्यापक आर्थिक खतरा मंडरा रहा है।

क्या है यह बड़ा खतरा?

तेजी से विकसित हो रहे सुपर अल नीनो (Super El Nino) ने पिछले एक दशक में मानसून की सबसे खराब शुरुआत की है। इससे भारत की कुल जीडीपी का 56% हिस्सा, जो सीधे तौर पर घरेलू खपत से जुड़ा है, खतरे में पड़ गया है और शेयर बाजार एक सीमित दायरे में फंस गया है। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक पिछले दो वर्षों से निफ्टी का रिटर्न सपाट रहा है और अब भारतीय शेयरों के लिए जोखिम का केंद्र वैश्विक सप्लाई शॉक से बदलकर घरेलू मांग में गिरावट की ओर शिफ्ट हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में…
 31 August 2026
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
 31 August 2026
नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
Advt.