शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी

Updated on 11-08-2026 01:35 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने और कच्चे तेल की कीमत में तेजी से आज घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक की गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,500 के नीचे आ गया। सुबह 9.45 बजे सेंसेक्स 401.71 अंक यानी 0.51% की गिरावट के साथ 78,140.73 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 117.95 अंक यानी 0.48% नीचे 24,465.85 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 95.39 पर खुला जबकि पिछले सत्र में यह 95.30 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा 1.88 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, एसबीआई, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाइटन, इन्फोसिस और अडानी पोर्ट्स में तेजी आई।

अडानी के शेयरों में तेजी

इस बीच देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के अधिकांश शेयरों में तेजी आई है। अमेरिका की एक अदालत ने अडानी के खिलाफ आपराधिक आरोप खारिज कर दिए हैं। इससे ग्रुप के ज्यादातर शेयरों में तेजी दिख रही है। अडानी ग्रुप की होल्डिंग कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर शुरुआती कारोबार में तीन फीसदी उछलकर 3,080 रुपये पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 3,000.50 रुपये पर बंद हुआ था और आज 3,074.85 रुपये पर खुला।इसी तरह अडानी पावर का शेयर भी 2% बढ़कर 214 रुपये पर पहुंच गया। अडानी पोर्ट्स के शेयर में 1% से ज्यादा तेजी आई और यह 1,704 रुपये पर पहुंच गया। वहीं अडानी ग्रीन के शेयर की कीमत 3% से ज्यादा बढ़कर 1,416 रुपये प्रति शेयर हो गई। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस और अडानी टोटल गैस के शेयरों में भी 3% तक की बढ़त देखी गई।

ब्रॉडर बाजार का हाल

निफ्टी50 इंडेक्स में इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस में सबसे ज्यादा गिरावट रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.02 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में 0.32 प्रतिशत की तेजी आई। सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज का प्रदर्शन कमजोर रहा। निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल ने बेहतर प्रदर्शन किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में…
 31 August 2026
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
 31 August 2026
नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
Advt.