दुबई में फंसे लोगों की मदद करेंगे Sonu Sood, वीडियो में कहा- आप कहीं के भी हों, मुझे मैसेज करें

Updated on 05-03-2026 02:55 PM
एक्टर सोनू सूद ने कोविड के दौरान लॉकडाउन में सैंकड़ों लोगों की मदद की थी और 'मसीहा' बनकर उभरे थे। तबसे वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं। और अब उन्होंने दुबई में फंसे लोगों की मदद का बीड़ा उठाया है। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद अबू धाबी और दुबई समेत मिडल ईस्ट में कई भारतीय और अन्य देशों के लोग फंसे हुए हैं। कई भारतीय सेलेब्स भी वहां फंस गए थे, जिनमें से कुछ तो वापस लौट आए हैं और कुछ अभी वहीं पर हैं। सोनू सूद ने अब दुबई में फंसे लोगों को फ्री में रहने की जगह मुहैया करवाने की बात कही है।

सोनू सूद दुबई में फंसे लोगों को मुफ्त में दिलवाएंगे रहने की जगह

सोनू सूद ने कहा है कि दुबई में फंसे लोग चाहे भारतीय हों या किसी भी देश के हों, वो सबकी मदद करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर शेयर किया है। साथ में लिखा है, 'युद्ध की वजह से दुबई में कई यात्री फंसे हुए हैं। अगर आप या आपके किसी परिचित के पास रहने की जगह नहीं है, तो हम मुफ्त में सुरक्षित जगह उपलब्ध करवा रहे हैं। चाहे किसी भी नेशनैलिटी के हों, कोई पाबंद नही है और कोई शर्त नहीं है। सिर्फ इंसानियत के नाते मदद की जा रही है। अगर आपको मदद चाहिए तो हमें इंस्टाग्राम पर मैसेज करें। @dugastaproperties प्लीज इसे शेयर करें ताकि यह किसी जरूरतमंद तक पहुंच सके।'

सोनू सूद बोले- किसी भी देश के हों, मुझसे संपर्क करें

वहीं, अपने X अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में सोनू सूद बता रहे हैं कि दुबई के अंदर हिंदुस्तानियों के अलावा जिस भी देश के लोग फंसे हैं, वो बेहिचक आराम से उनसे संपर्क कर सकते हैं। सोनू सूद ने कहा है कि वह उन सभी लोगों को मुफ्त में रहने की व्यवस्था मुहैया करवाएंगे। जिन्हें मदद की जरूरत है वो सोनू सूद को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट @sonu_sood पर DM (डायरेक्ट मैसेज) कर दें।'

ईरान पर अमेरिका-इजरायल पर हमले का छठा दिन

मालूम हो कि ईरान पर अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को मिसाइल से हमला बोल दिया था, जिसके बाद ईरान ने भी पलटवार किया। उसने मिडल ईस्ट के अलावा वहां अमेरिकी सेना के ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच छह दिनों से युद्ध जारी है, जिसमें सैंकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर गुरुवार, 5 फरवरी को भी ईरान को फिर निशाना बनाया और कई अहम ठिकानों पर मिसाइलें दागीं।

जब सोनू सूद ने की जरूरतमंदों की मदद

सोनू सूद की बात करें, तो यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने जरूरतमंद और मुश्किल में फंसे लोगों की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। यहां वो मौके बता रहे हैं, जब सोनू सूद 'मसीहा' बन मदद के लिए खड़े हुए:
  • कोरोना काल में जब प्रवासी मजदूर फंसे थे, तो उन्हें उनके घर पहुंचाने में सोनू सूद ने बहुत मदद की थी। तब वह उनके 'मसीहा' बनकर उभरे थे। जिसने भी जहां भी जिस तरह की मदद मांगी, सोनू सूद ने तुरंत हाथ बढ़ाकर मदद की। उन्होंने लोगों को खाने से लेकर दवाइयां, अस्पताल में बिस्तर, ऑक्सीजन और PPE किट्स भी मुहैया करवाई थीं।
  • सोनू सूद ने कुछ साल पहले पिता के सम्मान में 'शक्ति अन्नदानम' की शुरुआत की थी, जिसके तहत वह रोजाना 45 हजार लोगों को खाना खिलाते हैं। यह अभी भी जारी है।
  • सोनू सूद ने एक 'प्रवासी रोजगार ऐप' भी बनाया था, जिसके तहत कोरोना काल में नौकरी खोने वाले मजूदरों और श्रमिकों को नौकरी दिलवाने में मदद की जा सके।
  • साल 2025 में जब पंजाब में बाढ़ आई, तो सोनू सूद तुरंत ही मदद को खड़े हो गए थे। बाढ़ में पंजाब के कई गांव जलमग्न हो गए थे। तब सोनू सूद ने अपने फाउंडेशन के जरिए बाढ़ से प्रभावित इलाकों में दवाइयां, खाना और बाकी सामान बांटा था। उन्होंने कई गांवों में राहत का सामान पहुंचाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
 05 March 2026
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर लंबे बालों…
 05 March 2026
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक…
 03 March 2026
पहले जब भी होली की बात होती थी 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' और 'अंग से अंग लड़ाना' जैसे गाने जुबां पर चढ़ जाते थे और खूब बजाए भी जाते…
 03 March 2026
अरिजीत सिंह हाल के दिनों में बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा को लेकर काफी चर्चा में रहे। पिछले दिनों आमिर खान अरिजीत सिंह के होमटाउन पहुंचे थे।…
 03 March 2026
ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद पूरे पश्‍च‍िम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) समेत मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में जवाबी…
 03 March 2026
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी की थी और उसके बाद अब दोनों एक्टर के गांव पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। विजय देवरकोंडा तेलंगाना…
Advt.