जयकारों के बीच रवाना हुई सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, 1100 श्रद्धालु हुए शामिल

Updated on 08-05-2026 11:09 AM
भोपाल। ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026’ का पहला जत्था गुरुवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस यात्रा में प्रदेश के 1100 श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें 500 भोपाल और 600 उज्जैन संभाग के यात्री शामिल हैं।मोहन यादव ने सुबह 10 बजे हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को शौर्य के प्रतीक स्वरूप त्रिशूल भी भेंट किया। जय श्रीराम, हर-हर महादेव और भगवान शिव के जयकारों के बीच यात्रा में शामिल महिलाएं भक्ति गीतों पर झूमती नजर आईं।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश की सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय भावना को और अधिक सशक्त करेगी। श्रद्धा और भक्ति के इस आयोजन का समापन 11 मई को होगा, जब श्रद्धालु सोमनाथ महादेव के दर्शन कर वापस लौटेंगे। कार्यक्रम में रामेश्वर शर्मा, रविन्द्र यती और राहुल कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

यात्रियों में दिखा उत्साह

यात्री अशोक शर्मा और नीति शर्मा ने बताया कि वे पहली बार इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के निश्शुल्क होने से उन्हें बेहद खुशी है और इससे पहले वे कभी इस तरह की धार्मिक यात्रा पर नहीं गए।

वहीं विश्वसिध्य सांगोड़े और सुनीता सांगोड़े ने बताया कि दोनों पहली बार यात्रा कर रहे हैं। उनका कहना था कि रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी के बीच मन को तरोताजा रखने के लिए उन्होंने इस यात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया।

सुरेंद्र ठाकरे ने बताया कि उनके परिवार के आठ सदस्य यात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है।

संस्कृति और आस्था का संदेश

एनपी नामदेव ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का उद्देश्य देशवासियों को भारत की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और हजार वर्षों के संघर्ष की याद दिलाना है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक बनकर मनाया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
भोपाल। लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की टीम यानी मंत्रिमंडल में विस्तार के संकेत मिले हैं। फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की समय-सीमा निर्धारित नहीं है…
 14 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी महकमों में एक बार फिर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। लंबित मांगों और सरकार के कुछ हालिया फैसलों के विरोध में तृतीय वर्ग…
 14 May 2026
भोपाल। क्या आपकी रेल यात्राओं में कोई ऐसी कहानी छुपी है जो दूसरों का दिल जीत ले? भारतीय रेल और रेल मंत्रालय आपको अपनी लेखनी के जरिए इनाम जीतने का…
 14 May 2026
भोपाल। जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की बात प्रमाणिकता के साथ रखने के लिए प्रदेश कांग्रेस अनुसंधानकर्ताओं की टीम बनाने जा रही है। इसके लिए पार्टी के मीडिया…
 14 May 2026
भोपाल। राजधानी के बावडिया कलां क्षेत्र में सरकारी नाले को दबाकर किए गए अवैध निर्माणों पर अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कड़ा रुख अपनाया है। एनजीटी ने स्पष्ट कर…
 14 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल 'हमीदिया' में अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को रिपोर्ट का लंबा इंतजार नहीं करना होगा। बोनमैरो और किडनी ट्रांसप्लांट…
 14 May 2026
मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी खजाने पर बढ़ते वित्तीय बोझ को कम करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब 1,20,710 पदों को…
 14 May 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन अपनाने का आह्वान कर रहे हैं। कोशिश है कि इससे देश की ऊर्जा निर्भरता कम होगी। लेकिन…
 13 May 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ईंधन और ऊर्जा बचाने का आह्वान कर रहे हैं। प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। उससे उत्पादित ऊर्जा से विभागों का बिजली…
Advt.