राज्यपाल के संबोधन के समय घटने वाली कुछ घटनाओं से बचा जाना चाहिए: उपराष्ट्रपति नायडू

Updated on 05-03-2022 07:23 PM

नई दिल्ली उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि राज्यपाल के संबोधन के समय घटने वाली कुछ घटनाओं तथा कुछ संस्थानों में होने वाली हिंसा से पूरी तरह से बचा जाना चाहिए क्योंकि ऐसी चीजे लोकतंत्र को कमजोर बनाती हैं और लोगों का मोहभंग होता है।

वेंकैया नायडू ने कहा कि लोकतंत्र में अगर आप किसी सरकार को पसंद नहीं करते हैं तब आप शांतिपूर्ण ढंग और संयम के साथ विरोध कर सकते हैं तथा चुनाव का इंतजार कर सकते हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से जनादेश का सम्मान करने और हिंसा से बचने का आग्रह किया। उपराष्ट्रपति राजभवन में दरबार हॉल का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

 इसमें राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लै और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आदि मौजूद थे। वेंकैया नायडू का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही विधायकों की नारेबाजी के कारण महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मुम्बई में विधान भवन के केंद्रीय हॉल में विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र के संबोधन को पूरा किये बिना चले गए थे। बुधवार को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी अपना संबोधन संक्षिप्त कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.