महंगी गैस ने बिगाड़ा जायका, भोपाल में होटलों से लेकर स्ट्रीट फूड तक बढ़े खाने की चीजों के दाम

Updated on 03-06-2026 05:04 PM

भोपाल। कमर्शियल सिलिंडरों और पांच किलो वाले छोटू सिलिंडर के दाम फिर बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर खानपान सेवाओं पर पड़ा है। बड़े होटलों के साथ अब स्ट्रीट फूड का जायका भी तीखा हो गया है।

नई बढ़ोतरी के साथ ही भोजन की खाली महंगी हो गई है। कुछ ही समय में सिलिंडर के दाम डेढ़ गुना होने के कारण होटल संचालकों ने मेनू में बदलाव के साथ भाव भी बढ़ा दिए हैं। कचौड़ी, समोसा और पोहा जैसे स्ट्रीट फूड भी महंगे हो रहे हैं।होटल एवं कैटरिंग व्यवसाइयों का कहना है कि हाल ही में पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने के साथ परिवहन लागत बढ़ गई है। अब कामर्शियल सिलिंडरों के दाम माह-दर-माह बढ़ाए जा रहे हैं, इससे खानपान सेवाओं का संचालन महंगा होने लगा है। पिछले माह कामर्शियल प्रति सिलिंडर 993 रुपये बढ़ाए गए। अब 42 रुपये बढ़ाए गए हैं। भोजन बनाने का सबसे बड़ा खर्च गैस, तेल एवं मसाले हैं। तीनों महंगे हो चुके हैं।

रोटी बनाने में लगती है ज्यादा गैस

इस कारण होटल संचालकों को दाम बढ़ाने पड़े हैं। रोटी से लेकर दाल, पनीर तक महंगा हो गया है। प्रति डिश लगभग 10 प्रतिशत तक की ब़ढ़ोतरी की जा चुकी हैं। कुछ होटल संचालकों ने तवा रोटी बनाना बंद कर दी है। अब उनके मेनू में तंदूरी रोटी का ही विकल्प है। तवा रोटी बनाने में गैस का अधिक उपयोग होता है।

हाल ही में तंदूर के संचालन को पुन: अनुमति दी गई है। चाट, समोसा, कचौरी, मोमोज, चाय और अन्य फास्ट फूड बेचने वाले छोटे कारोबारियों का कहना है कि उनकी कमाई का मार्जिन पहले ही सीमित है। गैस महंगी होने के कारण दाम बढाना मजबूरी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.