'सचिन-वीरू से बड़ा प्लेयर है शहजाद' पाक स्टार के दावे पर अकमल बोला- हंसी नहीं थम रही

Updated on 15-01-2026 01:49 PM
इस्लामाबाद: दो देश के क्रिकेटरों के बीच तुलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन यह तुलना अमूमन एक ही स्तर के दो प्लेयर्स के बीच होती है। भारत-पाकिस्तान की ही बात करें तो सुनील गावस्कर से बेहतर जावेद मियांदाद को बताना या इंजमाम उल हक को सचिन तेंदुलकर से बड़ा प्लेयर बताना, पाकिस्तानियों की आम आदत रही है। मियांदाद और इंजमाम भी अपने समय के बड़े क्रिकेटर रहे हैं। ऐसे में ये तुलना कभी विवाद का कारण नहीं बनी, लेकिन अब पाकिस्तानी ओपनर साहिबाजादा फरहान ने ऐसी तुलना कर दी है कि आप भी सुनकर हंस पड़ेंगे। फरहान ने एक ऐसे क्रिकेटर को 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर और 'मुल्तान के सुल्तान' वीरेंद्र सहवाग से भी बड़ा प्लेयर बताया है, जिसके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन भी दर्ज नहीं हो सके हैं।जी हां, निश्चित ही ये पढ़कर आपका दिमाग घूम गया होगा, लेकिन पाकिस्तान के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने ऐसी ही तुलना की है, जिसमें उसने पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद को सचिन-सहवाग, सईद अनवर, रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों से ऊपर का बल्लेबाज बताया है। फरहान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर बासित अली और कामरान अकमल जैसे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने ही फरहान का मजाक उड़ाया है। बासित ने तो फरहान के पागल हो जाने तक की बात कही है। पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस भी इस तुलना पर फरहान की हंसी उड़ा रहे हैं।

'पागल हो गया है फरहान'

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने एक यूट्यूब चैनल 'द गेम प्लान' पर हाथ जोड़कर कहा,'ये वीडियो झूठा है। सौ फीसदी झूठा है। साहिबजादा फरहान पागल नहीं हो गया है कि उसने अहमद शहजाद को सचिन तेंदुलकर के ऊपर चुना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह टॉपिक बंद किया जाए।' बासित ने आगे कहा,'मैं आप सभी से वादा करता हूं कि जब भी मैं साहिबजादा फरहान से मिलूंगा तो उससे पूछूंगा कि क्या तुम उस दिन अपने होश में थे? मैं वादा करता हूं। जब भी कोई आपसे फरहान के इस चयन पर कुछ पूछे तो कहना कि बासित और कामरान अकमल आपसे माफी मांगते हैं।'

'वीडियो देखकर हंसी नहीं थम रही'

इसी यूट्यूब वीडियो में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने तो फरहान का जमकर मजाक उड़ाया है। अकमल फरहान का वीडियो देखकर हंसी ही नहीं रोक पा रहे थे। उन्होंने कहा कि जो भी यह वीडियो देख रहा होगा, उसकी हंसी नहीं थम रही होगी। उन्होंने कहा,'वह (फरहान) एक क्रिकेटर हैं, उन्हें सोचना चाहिए। उन्होंने अपने आयडल के बारे में बताया है, लेकिन यह कहना कि अहमद शहजाद सईद अनवर और सचिन तेंदुलकर से भी बढ़िया हैं। ये सही नहीं है। यह ठीक है कि वे ऐसा सोचते हैं, लेकिन उन्हें अपना जवाब सही तरीके से देना चाहिए। हम साहिबजादा से इस गलती के लिए माफी की मांग करते हैं।'

जिस शहजाद की हो रही बात, उसका ऐसा है रिकॉर्ड

साहिबजादा फरहान ने जिस अहमद शहजाद को सचिन और सहवाग से ऊपर बताया है, उसका रिकॉर्ड जानकर ही आपकी हंसी छूट जाएगी। शहजाद ने पाकिस्तान के लिए 6 साल में 13 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उसने 3 शतक के साथ 982 रन बनाए थे। वनडे में उसने 81 मैच में 6 शतक और 14 फिफ्टी के साथ 2605 रन बनाए थे, जबकि 59 टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक और 7 फिफ्टी के साथ उसके खाते में 1471 रन दर्ज हुए थे। साल 2018 में उस पर ड्रग टेस्ट में फेल होने के लिए बैन लगा था, जिसके बाद उसकी टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी तो हुई, लेकिन फिर बाहर हो गया। इसके बाद वह कभी पाकिस्तानी टीम में नहीं लौट पाया है।

साहिबजादा एशिया कप में भी फंसा था विवाद में

साहिबजादा फरहान पाकिस्तान का वही क्रिकेटर है, जो एशिया कप 2025 में भी विवाद में फंसा था। फरहान ने भारत के खिलाफ फिफ्टी लगाने के बाद बैट को एके 47 राइफल की तरह करते हुए जश्न मनाया था। इसके लिए बाद में उसे आईसीसी से चेतावनी भी मिली थी। फरहान ने पाकिस्तान के लिए अब तक 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें उसके नाम पर 917 रन दर्ज हुए हैं। इनमें उसने 8 फिफ्टी लगाई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.