शाहरुख का 'पठान' लुक वायरल, फैंस हुए दीवाने, कहा तूफान आ गया

Updated on 27-02-2022 06:07 PM

मुंबई बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। एक्टर ने अपने चाहने वालों के लिए एक नया वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में उनका स्वैग और अंदाज आपके होश उड़ा देगा। शाहरुख का यह किलर लुक जबरदस्त लग रहा है। इसपर यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन कर रहे हैं। दरअसल, शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नए एड का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्हें पठान से रग्ड लुक में देखा जा सकता है। 

कोट-सूट में वह गुंडों की धुलाई करते हुए दिख रहे है। एड में शाहरुख एक्शन मोड में दिख रहे हैं। शाहरुख खान वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखते हैं, नाम तो सुना होगा मेरी जान? इसको सॉफ्ट नहीं कहते, कहते हैं तूफान। सॉफ्ट ड्रिंक नहीं, तूफान। इसपर फैंस एक्टर की तारीफ करते थक नहीं रहे। एक मीडिया यूजर ने लिखा, पठान वाइव्स। एक अन्य यूजर ने लिखा, सर अब पठान भी अनाउंस कर दीजिए प्लीज खान साहब। एक और ने लिखा, पठान में इस लुक की कल्पना करें। एक ने लिखा, तूफान गया।  कुछ समय पहले शाहरुख खान ने अपने एक इजिप्टियन फैन के लिए खास तोहफा भेजा था।

दरअसल, इस इजिप्टियन फैन ने एक भारतीय प्रो अश्विनी देशपांडे की मदद की थी, क्योंकि वह शाहरुख के देश से थी। जिसके बाद किंग खान ने उसके लिए एक ऑटोग्राफ की गई तस्वीर और एक खुद से लिखा हुआ नोट भेजा था। शाहरुख खान की पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। आखिरी बार एक्टर फिल्मजीरोमें नजर आए थे और इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ थी। फिल्म 2018 में आई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.