सहारनपुर हत्याकांड में कई खुलासे, संग्रह अमीन के पिता की रिटायरमेंट से 6 दिन पहले हुई थी संदिग्ध मौत!
Updated on
21-01-2026 11:59 AM
सहारनपुर: कौशिक विहार कॉलोनी में सोमवार की रात को संग्रह अमीन अशोक राठी ने अपनी मां विद्यावती, पत्नी अंजिता और दो बेटों कार्तिक व देव की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में सामने आया कि अशोक राठी काफी समय से अवसाद में था। एक साल पहले भी उसने पूरे परिवार को नींद की गोलियां देकर मारने की कोशिश की थी। हालांकि उस समय सभी सकुशल बच गए थे। यह भी बताया जा रहा है कि कोरोना काल में भी अशोक ने सुसाइड करने की कोशिश की थी।
मौके पर पहुंचे अंजिता के भाई राहुल ने बताया कि शवों को देखकर लग रहा है कि गोली मारने से पहले उन्हें नींद या नशीली गोलियां दी गई होंगी, क्योंकि सभी अपने बिस्तर पर थे और हाथापाई के कोई निशान नहीं थे। एक साल पहले हुई घटना से सभी सतर्क रहते थे।
चंडीगढ़ से चल रहा था इलाज
गांव के पड़ोसी ने बताया कि अशोक कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा था। उसका चंडीगढ़ से इलाज भी चल रहा था। करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व अशोक के पिता सुरेंद्र सिंह की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस समय रिटायरमेंट के पांच-छह दिन शेष थे।
ना काम का दबाव ना पारिवारिक कलह
अशोक के साथ काम करने वाले सहयोगियों का कहना है कि वह केवल अपने काम से काम रखता था। हत्या और आत्महत्या की बात हजम नहीं हो रही है, क्योंकि अशोक के ऊपर न तो विभाग के काम का कोई दबाव था और न ही कभी पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…