लगातार चौथे दिन सेंसेक्स और 7वें दिन निफ्टी में गिरावट! महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत लुढ़के ये शेयर

Updated on 19-08-2026 01:23 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज बुधवार को एक बार फिर से स्टॉक मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और भारत सहित दुनिया के कई देशों की एनर्जी सप्लाई के लिए अहम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाधित होने से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने मार्केट में अनिश्चितता का माहौल बना दिया है।

बुधवार को 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरा हुआ दिखा। इसकी ओपनिंग लाल निशान में 77,218.05 के लेवल पर हुई। पिछले कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को यह गिरावट के साथ 77,235.46 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, 50 शेयरों वाले निफ्टी इंडेक्स की बात करें तो यह लगातार सातवें कारोबारी सत्र में लुढ़का हुआ दिखा। इसकी ओपनिंग 24,152.05 पर हुई। बीते कारोबारी सत्र में निफ्टी50 लाल निशान में 24,154.90 पर बंद हुआ था। इनके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में आज एक बार फिर से कमजोरी दर्ज की गई है।

सेंसेक्स और निफ्टी का ताजा अपडेट

सेंसेक्स आज 17.41 अंक यानी 0.02 फीसदी गिरकर 77,218.05 पर खुला, जबकि निफ्टी 2.85 अंक यानी 0.01 फीसदी गिरकर 24,152.05 पर खुला। सेंसेक्स 10 बजे 0.25 फीसदी यानी 190.85 अंक गिरकर 77,044.61 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 0.23 फीसदी यानी 55.85 अंक लुढ़कर 24,099.05 पर ट्रेड कर रहा था।


इन शेयरों में उछाल

मार्केट खुलने के दौरान सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से 11 शेयरों में उछाल दिखा है। इन्फोसिस में सबसे अधिक 1.43 फीसदी की तेजी दिखी। यह हरे निशान में 1131 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा एचसीएल टेक में 1.30 फीसदी की तेजी, इटरनल में 0.60 फीसदी की तेजी, टेक महिंद्रा में 0.46 फीसदी की तेजी, टीसीएस में 0.37 फीसदी की तेजी, ट्रेंट में 0.28 फीसदी और आईटीसी में 0.11 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

इन शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में गिरावट वाले की बात करें तो मार्केट खुलने के समय 19 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। बजाज फिनसर्व में 1.28 फीसदी की गिरावट दिखी। यह लाल निशान में 1984.85 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। बजाज फाइनेंस में 1.12 फीसदी, टाटा स्टील में 0.92 फीसदी, लार्सन एंड टूब्रो में 0.90 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.81 फीसदी और एशियन पेंट्स में 0.60 प्रतिशत की गिरावट नजर आई है।


रुपये और कच्चे तेल का हाल

भारतीय करेंसी रुपये में आज फिर से थोड़ी गिरावट देखी गई है। यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.71 पर खुला है। बीते कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले करीब 7 पैसे कमजोर होकर रुपया 95.68 के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं, कच्चे तेल की कीमत में आज फिर से बढ़त दिखी है। इसकी कीमत बढ़कर अब 92 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में…
 31 August 2026
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
 31 August 2026
नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
Advt.