सीनियर महिला टी20 ट्राफी और कर्नल सीके नायडू ट्राफी मार्च से मई महीनों के दौरान आयोजित होगी : बीसीसीआई

Updated on 26-02-2022 08:33 PM

नई दिल्ली कोरोना की सक्रियता कम होने से खेल जगत की सक्रियता लगातार बढ़ रही हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने कहा कि बोर्ड महिलाओं के लिए सीनियर राष्ट्रीय टी20 और सीके नायडू के लिये राष्ट्रीय अंडर-25 टूर्नामेंट (लाल गेंद) मार्च और मई के बीच आयोजित कराकर अपनी बची हुई घरेलू प्रतियोगिता बहाल करने को तैयार है। जनवरी में कोविड-19 की तीसरी लहर के कारण रणजी ट्राफी सत्र बाधित होने के बाद अब दूसरे दौर में है।

 तीसरी लहर से पूरे घरेलू कैलेंडर पर खतरा बना हुआ था लेकिन अब चीजों के धीरे धीरे सही होने की उम्मीद है। शाह ने विभिन्न राज्य संघों को एक पत्र में लिखा, ‘हमने रणजी ट्राफी 2021-22 का पहला दौर पूरा कर लिया है, इससे मुझे आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि सीनियर महिला टी20 ट्राफी और कर्नल सीके नायडू ट्राफी 2021-22 मार्च से मई महीनों के दौरान आयोजित होगी। बीसीसीआई टूर्नामेंट के ड्रा और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी आने वाले समय में साझा करेगा।

बल्कि सीनियर महिला टी20 और अंडर-25 (पहले अंडर-23) से सुनिश्चित होगा कि घरेलू क्रिकेटरों के लिए फिर से आय का जरिया शुरू हो जायेगा जो बंद हो गया था। टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ साथ ही कराये जाएंगे जिससे देश के अंपायरों और स्कोरर को काफी फायदा मिलेगा जो केवल घरेलू और आयु वर्ग के टूर्नामेंट पर ही निर्भर होते हैं। हालांकि बीसीसीआई को कूच बिहार ट्राफी के क्वार्टर फाइनल के बारे मेंनोटिफिकेशनदेना बाकी है जिसके अप्रैल में खेले जाने की उम्मीद है जब ज्यादातर लड़कों की वार्षिक परीक्षा खत्म हो जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
Advt.