सामाजिक संस्थाओं की पुलिस के सहयोग संबंधी संगोष्ठी

Updated on 25-02-2022 05:11 PM

भोपाल। जनता पुलिस सहयोग में सामुदायिक पुलिसिंग कार्य प्रणाली प्रभावी रूप से लागु हो सके इस हेतु भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के कार्य प्रणाली के अन्तर्गत विशेष प्रयास किये जा रहे है।

इस व्यवस्था के अन्तर्गत जिलें मे पूर्व से ही बाल संरक्षण हेतु तथा महिला सुरक्षा हेतु क्रमशः विशेष किशोर न्याय युनिट (एसजेपीयू) तथा महिला उर्जा हेल्प डेस्क के माध्यम से तथा परिवार परामर्श के माध्यम से सामुदायिक पुलिस कार्य प्रणाली विभिन्न एनजीओ तथा सामाजिक संगठनों के माध्यम से प्रचलन में है।

इन सामाजिक संस्थाओं जैसे चाईल्ड लाईन तथा आरंभ संस्था, उदय, मुस्कान, बचपन, कैलाश सत्यार्थी फाण्डेशन, सावित्री पाठक सामाजिक संस्थान, पिरामल संस्थान इत्यादि बाल संरक्षण हेतु पुलिस के साथ मिलकर कार्य कर रहे है।

इसी तरह महिला सशक्तीकरण हेतु गौरवी संस्थान भी पुलिस के साथ मिलकर विशिष्ट प्रयास कर रही है। इन समस्त संस्थानों को आमंत्रित कर उनसे विचार विमर्श कर भविष्य में नगर रक्षा समिति] परिवार परामर्श केन्द्र, उर्जा महिला हेल्प डेस्क इत्यादि पुलिस प्रयासों को थाना स्तर पर कैसे प्रभावी बनाया जा सकता है तथा पीड़ित महिला, बच्चों तथा कमजोर वर्ग के व्यक्तियों  को किस प्रकार पुलिस अधिक सेवाभावी तरीके से उपलब्ध हो सकती है।

 इस संबंध मे जन सहयोग, जनसंवाद, अधिकारों की जानकारी, कानून की जानकारी इत्यादि माध्यमों को किस प्रकार सशक्त बनाया जा सकता है। इस संबंध में सामाजिक संस्थाओं में अपनी राय दी। नगर रक्षा समिति के सामाजिक संस्थाओं तथा समाज कार्य संस्थाओं के सदस्य जुड़ सकें इस हेतु भी कमिश्नरेट प्रणाली में जन सहभागिता व्यवस्था को लागू किया जा रहा है तथा इस संबंध मे विचार आमंत्रित किये गये थे।

स्कूलों के छात्रों के शिविर, कालेज के छात्रों के इन्टर्नशीप कार्यक्रम, विभिन्न मोहल्ला तथा बस्तियों में आयोजित जागरूकता शिविर अन्य माध्यमों के द्वारा जन सहभागिता को बढ़ाने के संबंध में निर्णय लिया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य महिला और बाल संरक्षण पर कार्य करने वाले सामाजिक संस्थानों के साथ सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करना तथा महिला और बाल संरक्षण पर सामाजिक संस्थानों के द्वारा सहयोग प्राप्त करने हेतु एक मीटिंग का आयोजन किया गया था।

मीटिंग में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विनीत कपूर, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल डिवीजन श्रीमती नकी जहां कुरेशी, श्रीमती अर्चना सहाय, डॉ0 सिस्टर लिजी थॉमस एवं सहायक पुलिस आयुक्त अजाक, नितिन बघेल, सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती निधि सक्सेना, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय मिश्रा तथा समस्त एनजीओगोरवी सेंटर, बाल कल्याण समिति, विशेष किशोर इकाई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य तथा समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित थे।

मीटिंग का मुख्य उद्देश्य समस्त सामाजिक संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर थाना स्तर पर ग्राम रक्षा समिति के माध्यम से एक समिति का निर्माण कर कम्युनिटी पुलिसिंग को बेहतर बनाना तथा महिला और बाल अपराध के संबंध में सामाजिक संस्थानों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.