10 मैच में 60 विकेट लेने वाले गेंदबाज को सेलेक्टर्स ने किया इग्नोर, गुस्साए इरफान पठान ने 6 शब्दों में निकाली भड़ास

Updated on 20-05-2026 01:22 PM
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन मंगलवार को हो गया। जिसके बाद टीम में खिलाड़ियों के सेलेक्शन को लेकर खूब सवाल उठ रहे हैं। खासकर टेस्ट टीम में आकिब नबी के ना चुने जाने पर हर कोई खासा निराश है। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन को तवज्जो न दिए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है।

आकिब नबी को सेलेक्टर्स ने किया इग्नोर

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में जगह नहीं मिली है जबकि जनवरी के बाद से एक भी मैच न खेलने वाले गुरनूर ब्रार को टीम में शामिल कर लिया गया है। इस फैसले से इरफान पठान काफी निराश नजर आए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के साथ लंबे समय तक काम भी किया है।

सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

टीम चयन के तुरंत बाद इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भड़ास निकालते हुए सेलेक्टर्स को एक नसीहत दे डाली। इरफान ने लिखा, 'रणजी ट्रॉफी के शानदार प्रदर्शन को हतोत्साहित मत कीजिए।' दरअसल, कयास लगाए जा रहे थे कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के बाद जो जगह खाली हुई है उस पर आकिब नबी को मौका मिलेगा।

10 मैच में झटके 60 विकेट

आकिब ने इस रणजी सीजन के 10 मैचों में 2.65 की बेहतरीन इकोनॉमी से कुल 60 विकेट चटकाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी 5 विकेट हॉल लिया था और जम्मू-कश्मीर को उसका पहला रणजी खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। दूसरी तरफ, पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार को न सिर्फ टेस्ट टीम में बल्कि 14 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी चुन लिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.