राइफल और पिस्टल निशानेबाजों के लिए चयन ट्रायल कल से : एनआरएआई

Updated on 07-03-2022 06:21 PM

नई दिल्ली भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने कहा है कि इस साल मार्च और अप्रैल में राइफल और पिस्टल निशानेबाजों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किये जाएंगे। एनआरएआई के अनुसार राइफल के लिए पहला और दूसरा चयन ट्रायल भोपाल में आठ से 21 मार्च तक होगा।

वहीं इस दौरान पिस्टल ट्रायल दिल्ली में होंगे। चयन ट्रायल तीन और चार का आयोजन 26 मार्च से सात अप्रैल तक होगा, जिसमें राइफल का ट्रायल भोपाल जबकि पिस्टल का ट्रायल दिल्ली में किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के खतरे के कम होने के कारण एनआरएआई ने यह फैसला किया है।

हालांकि काहिरा में 26 फरवरी से शुरू होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी टीम का चयन 64वीं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के अंतिम रैंकिंग अंक के साथ-साथ क्वालीफिकेशन स्कोर को ध्यान में रखते हुए किया गया था क्योंकि तब महामारी के कारण चयन ट्रायल आयोजित नहीं किया जा सका था।

एनआरएआई ने कहा, ‘‘कोविड-19 हालातों के कारण इस साल जनवरी 2022 में प्रस्तावित चयन ट्रायल नहीं हुए थे क्योंकि आईएसएसएफ विश्व कप, काहिरा के लिए टीमों के चयन से पहले ट्रायल आयोजित करने का समय नहीं था।’’ वहीं सत्र के पहले विश्व कप की इस भारतीय टीम में मनु भाकर और अभिषेक वर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.