गंगरेल जलाशय में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, दो सैनिक सुरक्षा सामग्री के साथ तैनात

Updated on 04-09-2026 03:28 PM

धमतरी । गंगरेल जलाशय में वर्तमान जलभराव की स्थिति को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जलाशय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए दो सैनिकों को आवश्यक सुरक्षा सामग्री के साथ तैनात किया गया है। साथ ही जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले द्वारा जलाशय और आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी की जा रही है।

प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा की दृष्टि से गंगरेल बांध, जलाशय, नदी एवं जलप्रवाह वाले क्षेत्रों के अत्यधिक निकट न जाएं। विशेषकर बच्चों को नदी अथवा जलाशय के आसपास अकेले न जाने दें। नदी में नहाने, तैरने अथवा तेज बहाव वाले स्थानों पर उतरने से बचें। जलाशय एवं नदी में मछली पकड़ने के लिए भी न जाएं, क्योंकि जलस्तर और जलप्रवाह में अचानक परिवर्तन होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सेल्फी अथवा फोटो लेने के लिए पानी के किनारे या जोखिम वाले स्थानों तक जाना भी खतरनाक हो सकता है।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलाशय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के साथ सतत निगरानी की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार का जोखिम न लें और बांध, नदी एवं जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं से नदी में नहाने, तैरने अथवा मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने तथा अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है। प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन कर स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को…
 05 September 2026
रायपुर।उफनती नदियों में फंसे लोगों और ग्रामीणों के सुरक्षित रेस्क्यू के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ (SDERF/SdRF) की टीमों ने जान जोखिम में डालकर…
 05 September 2026
रायपुर।डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 05 September 2026
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा…
 05 September 2026
रायपुर।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़…
 05 September 2026
जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया…
 05 September 2026
सूरजपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में चौथा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जल…
 05 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली…
 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
Advt.