'संजू सैमसन ने कुछ खास नहीं किया, अभिषेक शर्मा की जगह इस खिलाड़ी को खिलाओ', श्रीकांत का बड़ा बयान

Updated on 12-02-2026 01:10 PM
नई दिल्ली: भारत और नामीबिया के बीच आज यानी 12 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का ग्रुप स्टेज मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा। इस मैच से पहले विस्फोटक अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, वह बुधवार को डिसचार्ज हो गए थे। लेकिन उनका नामीबिया के खिलाफ खेलना संदिग्ध है।

हो सकता है कि टीम मैनेजमेंट पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच से पहले उनको पूरी तरह से रेस्ट देना चाहे। ऐसे में अगर अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ नहीं खेलते तो उनकी जगह कौन लेगा... यह एक बड़ा सवाल है। इस मामले पर भारत के पूर्व कप्तान कृष्णाम्माचारी श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया है।

श्रीकांत ने अपने बयान में क्या कहा?

कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने चीकी चीका पर कहा, 'अगर मैं कप्तान होता, मेरा सोचने का तरीका अलग होता। संजू पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म है। मैं वॉशिंगटन सुंदर को अंदर लाउंगा और उन्हें ओपन करवाउंगा। मैं उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए फिट करना चाहता हूं। अगर अभिषेक पाकिस्तान गेम के लिए लौटते हैं तो मैं सुंदर को 8 नंबर पर रखूंगा और रिंकू सिंह को बाहर करूंगा। मेरी सोच आउट ऑफ द बॉक्स है। संजू सैमसन को पर्याप्त मौके मिले। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। यह बस सुंदर को मैच की फील देने के लिए है।' बता दें कि वाशिंगटन सुंदर भी इंजरी के बाद ही वापसी कर रहे हैं। वह दिल्ली में टीम के साथ जुड़े हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.