‘शाकुंतलम’ के फर्स्ट पोस्टर में सामंथा दिख रही प्रकृति की गोद में

Updated on 26-02-2022 08:10 PM

मुंबई   हाल ही मेंशाकुंतलमका फर्स्ट-लुक पोस्टर को रिवील किया गया है।शाकुंतलमके फर्स्ट पोस्टर में सामंथा प्रकृति की गोद में दिख रही हैं। कुछ मिनट पहले ही एक्ट्रेस ने अपने सोशल अकाउंट पर उनकी अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। सामंथा रूथ प्रभु की महाकाव्य प्रेम गाथाशाकुंतलमपर आधारित फिल्म है।

शाकुंतलम के पोस्टर में सामंथा ने सफेद कलर की पोषक पहनी है, जो कि एक राजकुमारी की वेषभूषा में दिख रही हैं। पैरों में उन्होंने माहुर लगाया है और पायल की तरह कुछ पहना है। हाथ में फूलों के कंगन और वैसा ही मांग टीका पहना हुआ है। पेड़ की छाया में फूलों के आभूषणों के सजी धजी सामंथा बहुत ही आकर्षक दिख रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री के चारों ओर हिरन, खरगोश, बत्तख, मोर, गिलहरी जैसे कई पशु दिख रहे हैं। पोस्टर ऐसा लग रहा है जैसे कि पूरी प्रकृति एक्ट्रेस की खूबसूरती को निहरती दिख रही है। शाकुंतलम में अभिनेत्री  का ये लुक हर किसी को मोहित या कहें मंत्रमुग्ध कर रहा है और इसने फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ दी है।

सामंथा हमेशा से ही पौराणिक कथाओं, पीरियड ड्रामा और राजाओं और रानियों की दुनिया से प्रभावित रही हैं, लिहाजा उन्हें ऐसी ही फिल्म में काम करने का मौका मिला है जो कि उनका सपना सच होने जैसा है। बता दें कि ये उनकी पहली पौराणिक फिल्म है, जिसमें वे रानी शकुंतला देवी की भूमिका निभा रही हैं। गुना शेखर के निर्देशन में बनींशाकुंतलमशकुंतला और दुष्यंत की महाकाव्य प्रेम कहानी पर आधारित है, जो महाभारत केआदि पर्वका रूपांतरण है। देव मोहनशाकुंतलममें राजा दुष्यंत की भूमिका निभाते हैं, जबकि अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा राजकुमार भरत के रूप में दिखाई देंगी। अभिनेता कबीर दूहन सिंह आगामी महाकाव्य नाटक में राजा असुर के रूप में दिखाई देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.