यूक्रेन पर रूस का 19वें दिन हमला जारी, 19 शहरों में हवाई हमले का अलर्ट

Updated on 15-03-2022 05:54 PM

-राजधानी कीव के करीब पहुंचे चेचेन विद्रोही
कीव । यूक्रेन पर रूस के हमले का 19वां दिन  है, और यहां अबतक हालात जस के तस बने हैं। अब यूक्रेन के 19 शहरों में हवाई हमलों का सायरन बजा है। इसके अलावा राजधानी कीव और खारकीव पर भी रूसी सेना का मिसाइल अटैक जारी है। दोनों देशों के बीच चौथे दौर की बैठक अब होनी है, लेकिन इससे पहले हुई तीन बैठकों में कोई समाधान नहीं निकला था।
इस बीच, राजधानी कीव के करीब चेचेन विद्रोही भी पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि चेचेन्या में सत्ता पर काबिज चेचेन लड़ाके रूस के पक्ष में इस युद्ध में उतरे हैं और यूक्रेन की सेना के खिलाफ लगातार हमले कर रहे हैं। कीव के पास पहुंचकर चेचेन लड़ाकों ने कई वीडियो जारी किए हैं और दावे किए हैं कि कीव के पास यूक्रेन सेना के कई ठिकानों पर उन्होंने हमले किए हैं।
इससे पहले रविवार को रूस ने यूक्रेन के एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर हमला किया था। इसमें 180 विदेश हत्यारों को मार गिराने का दावा किया गया था। बताया जा रहा है कि रूस ने सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर 30 से ज्यादा क्रूज मिसाइलों से हमला किया था। दूसरी तरफ यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों ने कहा कि रूस के हमले में 35 लोग मारे गए और 134 घायल हो गए। उन्होंने पीड़ितों की राष्ट्रीयता की पहचान का खुलासा नहीं किया है।
रूस के इस रवैये को देखते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की है। इन लोगों के बीच रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की बात हुई है।
जंग में 596 आम लोगों की मौत: 
इस बीच संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, यह युद्ध आम लोगों को कहर बनकर टूट रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में अब तक 596 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1,067 लोग अब तक घायल हुए हैं। दूसरी तरफ जंग के बीच यूक्रेन का दावा है कि उसने 13 मार्च को रूसी सेना के 4 प्लेन और 3 हेलिकॉप्टर मार गिराये हैं। कहा गया कि ये अटैक एंटी एयर क्राफ्ट मिसाइल से किया गया था। यूक्रेन का दावा है कि अबतक वह रूस के 13 हजार के करीब सैनिकों को मार चुका है।
25 लाख लोगों ने यूक्रेन से किया पलायन: 
रूसी हमलों से बचने के लिए 25 लाख से अधिक लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे तेजी से बढ़ता हुआ शरणार्थी संकट कहा है। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का काम भी लगभग पूरा हो गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत केंद्र सरकार ने यह काम किया था। यूक्रेन पर रूसी हमले से पहले करीब 20 हजार भारतीय वहां रह रहे थे। इनमें से ज्यादातर मेडिकल के छात्र थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.