मारियूपोल में मस्जिद पर रूसी सैनिकों ने की बमबारी, 86 लोगों ने ली थी शरण

Updated on 13-03-2022 08:12 PM

मारियूपोल युद्धग्रस्त देश यूक्रेन रूसी हमलों से बेजार हो रहा है। यहां के मारियूपोल स्थित एक मस्जिद को रूसी सेना ने निशाना बनाया है। खबर है है इस मस्जिद में सैनिकों ने बम बरसाए हैं। जानकारी मिली है कि इस मस्जिद में 86 नागरिकों ने पनाह ली है, जिसमें 34 बच्चे भी शामिल हैं।

महायुद्ध की मार झेल रहे यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी, 'मारियुपोल में सुल्तान सुलेमान मैग्निफिकेंट और उनकी पत्नी रोक्सोलाना (हुर्रेम सुल्तान) की मस्जिद पर रूसी आक्रमणकारियों ने गोलाबारी की। जिसमें तुर्की के नागरिकों सहित 80 से ज्यादा लोग पनाह लिए हैं, जिनमें वयस्क और बच्चे भी शामिल हैं।"

इससे पहले शनिवार को तुर्की में यूक्रेनी दूतावास के एक प्रवक्ता ने मारियूपोल के मेयर से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि 34 बच्चों सहित 86 तुर्की नागरिक उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने घिरे बंदरगाह शहर पर रूसी हमलों से बचने के लिए मस्जिद में शरण ली थी।

मरियूपोल में एक सप्ताह से अधिक समय से हजारों नागरिक बिना भोजन, पानी या गर्मी और ठंड के बीच फंसे हुए हैं। सिर्फ मारियूपोल ही नहीं यूक्रेन के पॉश इलाकों में रूसी सेना ने गोलीबारी तेज कर दी है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने दक्षिणी शहर मायकोलाइव में भारी बम बरसाए हैं।

ये हमला कैंसर अस्पताल पर किया गया है। इस हमले में कई आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। हमले के दौरान कई मरीज अस्पताल में थे, गनीमत रही कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई। हमले ने इमारत को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.