युद्धग्रस्त यूक्रेन में रूस की बमबारी से लोग बेहाल, 1 करोड़ से अधिक विस्थापित पलायन को मजबूर

Updated on 21-03-2022 07:07 PM

कीव युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में रूस की आक्रामक बमबारी से यहां के नागरिक बेहाल हैं। करीब 1 करोड़ से अधिक विस्थापित पलायन को मजबूर हैं। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने बताया कि रूसी आक्रमण के मद्देनजर एक करोड़ यूक्रेनियन शरणार्थी विदेश भाग गए हैं या देश के अंदर विस्थापित हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते झगड़े के कारण लाखों यूक्रेनियन अपने घरों से भागने को मजबूर हो गए हैं।

यूएनएचसीआर के ऑफिस ने कहा कि शनिवार तक विदेश भागे यूक्रेनियाई लोगों की संख्या 3.38 मिलियन से ऊपर थी। कहा गया कि लगभग दो-तिहाई शरणार्थी, करीब 2.05 मिलियन लोग पोलैंड गए और करीब 180,000 रूस में शरण लिए हुए हैं। इस बीच, इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने कहा कि बुधवार तक यूक्रेन के अंदर विस्थापित लोगों की संख्या 6.48 मिलियन होने का अनुमान है।

 अंतरराष्ट्रीय प्रवास संगठन (आईओएम) के अनुमान से पता चलता है कि यूक्रेन विस्थापन के मामले में पिछले तीन सप्ताह में ही सीरिया से आगे निकल चुका है, जहां साल 2010 में भीषण युद्ध की शुरुआत हुई थी। सीरिया में अब तक 1 करोड़ 30 लाख से अधिक लोग या तो विस्थापित हो चुके हैं या फिर देश छोड़कर चले गए हैं। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी का यह अनुमान शुक्रवार को प्रकाशित एक दस्तावेज में सामने आया है।

यूक्रेन की मारियुपोल सिटी काउंसिल ने दावा किया है कि (मारियुपोल के) निवासियों को उनकी इच्छा के खिलाफ रूस ले जाया जा रहा है, जबकि एक सांसद ने दावा किया है कि उन लोगों को रूस के दूर-दराज के इलाकों में जबरन मजदूरी कराने ले जाया जा रहा है। सिटी काउंसिल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'कब्जा करने वाले यूक्रेन से लोगों को रूस जाने को मजबूर कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में मारियुपोल के कई हजार निवासियों को रूसी क्षेत्र में ले जाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.