रूस ने पश्चिमी देशों को खनिज आपूर्ति बंद करने की दी चेतावनी

Updated on 11-03-2022 08:51 PM

मास्क रूस ने पश्चिमी देशों पर जवाबी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इन घोषणाओं के तहत रूस पश्चिमी देशों के लिए टेलीकाम, मेडिकल, आटो, कृषि, इलेक्ट्रिकल और टेक्निकल उपकरणों का निर्यात बंद करेगा। साथ ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी देशों ने मुश्किलें पैदा करने वाली हरकतें बंद नहीं कीं तो दुनिया को उर्वरक की कीमतों में भारी बढ़ोतरी झेलनी पड़ सकती है। विदित हो कि कृषि में उपयोग होने वाले उर्वरक में पड़ने वाले खनिज पदार्थो का रूस सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है।

पिछले माह के अंत से यूक्रेन में जारी रूसी हमलों के मद्देनजर एकजुट हो पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध समेत कई कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। इसके अलावा अनेकों बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने वहां अपने संचालन को बंद कर दिया है। इनमें कई टेक कंपनियां तो हैं ही मैकडोनाल्ड और कोका कोला भी शामिल हैं।

 अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) ने अपनी आपात कोष से यूक्रेन के लिए 1.4 अरब डालर (करीब 10,500 करोड़ रुपये) की सहायता स्वीकृत की है। यह सहायता रूसी हमले से यूक्रेन को हुए नुकसान से पैदा हुई आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दी गई है। अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने यूक्रेन के लिए 5.3 करोड़ डालर (करीब 405 करोड़ रुपये) की सहायता का एलान किया है।

रूस की सरकार ने कहाकि रूस के ऊर्जा मंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बात की और ईंधन और ऊर्जा उद्योग में वर्तमान और संभावित संयुक्त परियोजनाओं पर चर्चा की और कहा कि वर्तमान परियोजनाओं को लगातार लागू किया जा रहा है।

इसमें यह भी बताया गया है कि शिक्षा में दोनों देशों के बीच सहयोग पर भी चर्चा हुई। इसमें विशेष रूप से भारतीय छात्रों के लिए रूसी विश्वविद्यालयों में पढ़ने के अवसरों के विस्तार का मामला भी था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.