9 मई तक हर हाल में यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त कर देना चाहता है रूस

Updated on 25-03-2022 08:00 PM

कीव यूक्रेन में रूसी हमले जारी हैं। इस बीच यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि मास्को 9 मई तक युद्ध समाप्त करना चाहता है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के खुफिया सूत्रों ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों को निर्देश दिए गए हैं कि मौजूदा युद्ध 9 मई तक हर हाल में समाप्त हो जाना चाहिए। इस तारीख को रूस में व्यापक रूप से नाजी जर्मनी पर विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस बीच, यूक्रेन ने मास्को पर अपने हजारों नागरिकों को जबरन रूस ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि उनमें से कुछ को बंधकों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि कीव पर युद्ध छोड़ने का दबाव डाला जा सके। यूक्रेन की लोकपाल ल्यूडमिला डेनिसोवा ने कहा 84000 बच्चों सहित 402,000 लोगों को उनकी इच्छा के विरुद्ध रूस ले जाया गया है। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पश्चिमी सहयोगियों ने यूक्रेन के लिए नए प्रतिबंधों और मानवीय सहायता का वादा किया है। 

उधर, बेलारूस के एक प्रमुख नेता ने आगाह किया है कि यूक्रेन में पश्चिमी शांतिरक्षक बलों को तैनात करने संबंधी पोलैंड का प्रस्ताव तीसरा विश्व युद्ध भड़का सकता है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने पोलैंड के पिछले सप्ताह किए गए शांति मिशन की पेशकश की ओर इशारा करते हुए गुरुवार को कहा इसका मतलब तीसरा विश्व युद्ध होगा। बेलारूस रूस का सहयोगी है और उसने रूस को यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए अपने क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा हालात बेहद गंभीर और तनावपूर्ण हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.