रूस ने तीन नाटो देशों के 10 राजनियकों को दिखाया बाहर का रास्ता

Updated on 30-03-2022 04:46 PM

मॉस्को । रूस ने बाल्टिक देशों पर बदले की कार्रवाई कर उनके 10 राजनयिकों को देश से बाहर निकलने का आदेश दिया है। इसमें तीन राजनयिक एस्टोनिया और लाटविया के हैं, इसके अलावा 4 राजनयिक लिथुआनिया के हैं। रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से इस एक्शन के बारे में जानकारी दी गई है। इसी महीने तीन बाल्टिक देशों लातविया, एस्टोनिया और लिथुआनिया ने 10 रूसी राजनियकों को बाहर निकाल दिया था। लिथुआनिया ने रूस के 4 राजनियकों को बाहर का रास्ता दिखाया था, जबकि लातविया और एस्टोनिया ने भी तीन डिप्लोमैट्स को निकाल दिया था।
लातविया ने कहा था कि तीनों देशों ने समन्वय के साथ यह फैसला लिया है। लातविया के विदेश मंत्री एडगार्स रिंकेविक्स ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यह एक्शन लिया गया है। वहीं एस्टोनिया का कहना था कि उन्होंने रूसी राजनयिकों को इसकारण बाहर निकाला है, क्योंकि उससे हमारी सुरक्षा को खतरा है। एस्टोनिया का कहना था कि रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है और उसके राजनयिक गलत प्रोपेगेंडा फैला रहे थे। इसके बाद उन्हें देश से बाहर किया जाना जरूरी था। बता दें कि यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस पर पश्चिमी देशों की ओर से लगातार प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। एस्टोनिया, लिथुआनिया और लातविया नाटो से जुड़े देश हैं और रूस के आलोचकों में से एक हैं। ऐसे में रूस से तीनों देशों के टकराव की वजह समझी जा सकती है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.