खेल जगत में अलग-थलग पड़ा रुस

Updated on 06-03-2022 06:44 PM

विश्व फुटबॉल की शीर्ष संस्था (फीफा) ने कहा है कि  यूक्रेन पर किये गये हमले को देखते हुए अब रूस में कोई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा।  फीफा ने हालांकि कहा कि रूस को फीफा विश्व कप 2022 के क्वालीफायर से नहीं हटाया जाएगा।  फीफा परिषद ब्यूरो ने अपने एक बयान में कहा, ‘रूस के क्षेत्र में कोई भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा। रूस के घरेलू मैच तटस्थ क्षेत्र पर और दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। रूस का प्रतिनिधित्व करने वाला सदस्य संघ किसी भी प्रतियोगिता में रूसी फुटबॉल संघ (आरएफयू) के नाम से भाग लेगा। उन मैचों में रूस के राष्ट्रध्वज या राष्ट्रगान का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, जहां रूसी फुटबॉल संघ की टीमें भाग लेंगी।'

इसके साथ ही फीफा परिषद ब्यूरो ने कहा, ‘आगामी फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर को लेकर पोलिश फुटबॉल एसोसिएशन, चेक गणराज्य फुटबॉल एसोसिएशन और स्वीडिश फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से रुसी हमले को लेकर व्यक्त की गई गंभीर स्थिति पर विचार किया गया। साथ ही कहा कि फीफा इस समस्या का मिल कर एक सही और स्वीकार्य समाधान खोजने के लिए सभी के साथ निकट संपर्क में बना रहेगा।

' वहीं पोलैंड की फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सेजरी कुलेजा ने हालांकि कहा कि रूस को फीफा विश्व कप 2022 के क्वालीफायर से हटाने का फैसला अपमानजनक है। उन्होंने कहा, ‘फीफा के इस अपमानजनक फैसले के कारण पोलिश फुटबॉल एसोसिएशन ने आज यूरोप के सभी संघों को एक पत्र भेजा, जिसमें हमने अपनी स्थिति बताई और उन्हें अपने पक्ष में खड़े होने के लिए प्रोत्साहित किया, क्योंकि एकजुट होकर ही हम मजबूत होंगे।

साथ ही कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रमण को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।' वहीं यूक्रेन पर रुसी आक्रमण के बीच ही पोलैंड (पीजेडपीएन), स्वीडन (एसवीएफएफ) और चेक गणराज्य (एफएसीआर) के फुटबॉल संघों ने कहा है कि कतर में 2022 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए प्लेऑफ मैच रूसी संघ के क्षेत्र में नहीं खेले जाने चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओए) ने भी रुस को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा विश्व टेनिस संघ सहित सभी अंतरराष्ट्रीय महासंघों ने रुसी और बेलारुसी खिलाड़ियों पर इन देशों के झंडे और माम के साथ खेलने पर पाबंदी लगा दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.