यूक्रेन युद्ध में उलझा रूस, अजरबैजान- आर्मीनिया सेना में खूनी संघर्ष

Updated on 27-03-2022 07:05 PM

येरेवान। आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच एक बार फिर बेहद तनावपूर्ण माहौल हो गया है। आर्मीनिया ने आरोप लगाया है कि अजरबैजान की सेना ने साल 2020 के समझौते को तोड़ते हुए समझौते की सीमा रेखा को पार करके उसकी सेना पर हमले किए हैं। आर्मीनिया ने यह भी कहा है कि अजरबैजान उसकी गैस की सप्लाेइ को काटना चाहता है। अजरबैजान ने आर्मीनिया पर यह हमला ऐसे समय पर किया है जब यूक्रेन की जंग में रूस बुरी तरह से उलझा हुआ है। यह वही रूस है, जिसने आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच भीषण युद्ध के बाद अपनी शांतिरक्षक सेना को तैनात किया है।

  आर्मीनिया के विदेश मंत्रालय ने बताया कि अजरबैजान की सेना ने आर्मीनिया की सेना के ठिकानों की ओर गोलाबारी की। आर्मीनिया की सेना ने बताया कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोलाबारी हुई। उसने दावा किया कि इसमें आर्मीनिया के 5 सैनिक घायल हो गए हैं, वहीं अजरबैजान के 5 सैनिकों की मौत हो गई है। अजरबैजान ने इस संघर्ष और सैनिकों की मौत की पुष्टि अभी तक नहीं की है।

आर्मीनिया की सेना ने यह भी दावा किया कि अजरबैजान की सेना ने हथियारों के साथ 'आत्म घाती ड्रोन' का भी इस्तेोमाल किया। उधर, रूस की शांतिरक्षक सेना की ओर से कराई गई बातचीत बेनतीजा साबित हुई है। आर्मीनिया के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की निंदा की है और इसे अजरबैजान की ओर से हमला करार दिया है। उन्हों्ने रूस की सेना से आह्वान किया है कि वे अजरबैजान के सैनिकों को तुरंत उनके पुराने इलाके में चले जाने के लिए कहें।

आर्मीनिया की मीडिया का कहना है कि अजरबैजान की सेना ने साल 2020 के समझौते को तोड़ते हुए पारुख गांव की ओर हमला किया। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि अजरबैजान की सेना पारुख गांव और उसके आसपास के इलाके में घुस आई है। इस हमले को देखते हुए सुरक्षा कारणों से पारुख गांव से लोगों को खाली करा लिया गया है। रूस के हस्तक्षेप के बाद अजरबैजान की सेना की कार्रवाई रुक गई है लेकिन वे अभी वहां से वापस नहीं गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.