Bigg Boss 20 में रिया अहीर, CJP Protest मुंबई में रोका था पुलिस वैन, लव गिल से टक्‍कर! फैंस के वोट से फैसला

Updated on 25-08-2026 04:37 PM
'बिग बॉस 20' के प्रीमियर से पहले मेकर्स ने शो में एक नया ट्विस्ट जोड़ दिया है। इस बार दर्शकों को यह तय करने का मौका मिलेगा कि दो संभावित कंटेस्टेंट्स में से कौन बिग बॉस के घर में एंट्री करेगा। नए प्रोमो में सलमान खान ने इस खास फैसले का ऐलान किया है। जिन दो नामों की चर्चा हो रही है, उनमें से एक हैं रिया अहीर, जिन्होंने NEET प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस वैन को रोका था और दूसरी हैं लव गिल।

बताया जा रहा है कि रिया अहीर को 'बिग बॉस 20' में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। रिया उस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा में आई थीं, जब NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन को रोकते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। वहीं, दूसरी ओर लव गिल भी इस रेस में शामिल हैं। अब इन दोनों में से किसे शो में एंट्री मिलेगी, इसका फैसला मेकर्स नहीं बल्कि दर्शक करेंगे।

दो कंटेस्टेंट्स में से अपने पसंदीदा चेहरे को चुनने का मौका

नए प्रोमो में सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं, 'सोच रहा हूं घरवालों के साथ-साथ एक वरदान फैंस का भी बनता है। तो इस बार फिर होगा फैंस का भी फैसला। इनमें से जिसको मिलेगा बिग बॉस में जाने का वो आप डिसाइड करेंगे जियो हॉटस्टार ऐप पर जाकर वोट कीजिए और सेंड कीजिए अपने फेवरेट को सीधे घर के अंदर।' दर्शकों को दो कंटेस्टेंट्स में से अपने पसंदीदा चेहरे को चुनने का मौका दिया गया है।

'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर को

इसी दौरान सलमान ने यह भी बताया कि 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा। इस ऐलान के बाद फैंस के बीच शो को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि रिया अहीर और लव गिल में से किसे दर्शकों का सबसे ज्यादा सपोर्ट मिलता है।

कुछ लोग रिया की एंट्री को लेकर उत्साहित

सोशल मीडिया पर भी दोनों नामों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग रिया की एंट्री को लेकर उत्साहित हैं, जबकि कई यूजर्स लव गिल को भी बिग बॉस के घर में देखने की इच्छा जता रहे हैं।

इन दोनों में से किसे बिग बॉस 20 के घर में जाने का मौका मिलेगा

अब पूरी तरह से फैसला दर्शकों के हाथ में है। वोटिंग के जरिए फैंस तय करेंगे कि इन दोनों में से किसे बिग बॉस 20 के घर में जाने का मौका मिलेगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किस कंटेस्टेंट को दर्शकों का 'वरदान' मिलता है और कौन बिग बॉस 20 का हिस्सा बनकर घर में कदम रखता है। बता दें कि लव गिल ने 'Haterz', 'हांजी कौन', 'रिश्ते नाते' जैसी कुछ फिल्में की हैं।

शहबाज बदेशा को हराकर यूट्यूबर मृदुल तिवारी की हुई थी एंट्री

पिछली बार में इसी तरह शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा को हराकर यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने सीधे घर के अंदर 15वें कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी। हालांकि, शहबाज बाद में वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में दाखिल हुए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.