कई देशों की GDP पर भारी रिलायंस का नेट प्रॉफिट, लेकिन दुनिया में बहुत पीछे है अंबानी की कंपनी

Updated on 29-04-2026 12:52 PM
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। रिलायंस यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी है। तेल से लेकर रिटेल तक का बिजनेस करने वाली इस कंपनी का पिछले फाइनेंशियल ईयर में प्रॉफिट 95,610 करोड़ रुपये रहा। अगर 94.4 के एक्सचेंज रेट के हिसाब से देखें तो यह राशि 10.1 अरब डॉलर बैठती है।

रिलायंस का प्रॉफिट देश की तीन बड़ी आईटी कंपनियों का कंबाइंड नेट प्रॉफिट से ज्यादा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट 95,610 करोड़ रुपये है जबकि टीसीएस का 49,454 करोड़ रुपये, इन्फोसिस का 29,474 करोड़ रुपये और एचसीएल का 16,6652 करोड़ रुपये है। इन तीनों कंपनियों का कंबाइंड नेट प्रॉफिट 95,580 करोड़ रुपये है। रिलायंस का प्रॉफिट कई देशों की जीडीपी से अधिक है। इनमें मोंटेनेग्रो, लिचेंस्टीन,बारबाडोस, यमन, मालदीव, बुरुंडी, फिजी, सूरीनाम, भूटान और सेशेल्स शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही वह चांदी को पछाड़कर दुनिया का…
 14 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.86…
 14 May 2026
नई दिल्ली: केरल में डीजल और पेट्रोल की राशनिंग होने लगी है? मातृभूमिडॉटकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दक्षिणी राज्य में पेट्रोल पम्पों पर कथित तौर पर बल्क फ्यूल…
 14 May 2026
नई दिल्ली: प्रॉपर्टी बेचने के बाद होने वाले मुनाफे को टैक्स से बचाने के लिए धारा 54EC (Capital Gains Bonds) एक शानदार जरिया है। अगर आपने हाल ही में कोई…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ गई। सरकार ने इसे 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। थिंक टैंक जीटीआरआई का मानना है कि…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: भारत के आत्‍मनिर्भरता के प्रयास चीन को चुभ रहे हैं। सोलर एनर्जी और आईटी जैसे क्रिटिकल सेक्‍टर में भारत की स्‍कीमें (मसलन पीएलआई स्‍कीम) की राह में वह…
 13 May 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) इस साल केंद्र सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह रकम सरकार को…
 13 May 2026
नई दिल्ली: कैब सर्विस कंपनी उबर भारत में अडानी ग्रुप के साथ मिलकर पहला डेटा सेंटर स्थापित करेगी। इसकी वजह देश का कंपनी के लिए बड़े इनोवेशन हब के रूप…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के…
Advt.