मध्यप्रदेश में 233 नए डेंटल सर्जन की भर्ती, जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तक मिलेगी पोस्टिंग, जानें जरूरी नियम

Updated on 10-08-2026 12:32 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सभी का चयन MPPSC के माध्यम से हुआ है। विभाग ने चयनित डॉक्टरों को नियुक्ति से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं।

10 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

चयनित सभी डेंटल सर्जन को 10 अगस्त शाम पांच बजे तक विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए पोर्टल पर जाकर निर्धारित जानकारी दर्ज करनी होगी। तय समय सीमा में रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर संबंधित अभ्यर्थी की नियुक्ति रद्द मानी जाएगी।

चयनित डेंटल सर्जन की पोस्टिंग प्रदेश के जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध खाली पदों के आधार पर की जाएगी। किस डॉक्टर को किस स्थान पर भेजा जाएगा, इसका निर्णय ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए होगा। काउंसलिंग की तारीख और लिंक भी विभाग के पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।

पति-पत्नी को एक जिले में पोस्टिंग का विकल्प

यदि पति और पत्नी दोनों का चयन इस बार डेंटल सर्जन के पद पर हुआ है, तो उन्हें एक साथ पोस्टिंग का विकल्प दिया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फार्म में दोनों को अपनी संबंधित जानकारी साथ में भरनी होगी। विभाग का प्रयास रहेगा कि दोनों की पोस्टिंग एक ही जिले में हो, ताकि परिवार साथ रह सके।

गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई

विभाग ने स्पष्ट किया है कि रजिस्ट्रेशन फार्म में गलत जानकारी देने पर संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियुक्ति आदेश मिलने के बाद बिना सूचना के ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर भी नियुक्ति रद्द की जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति से प्रदेश के जिलों में सर्जरी और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.