भोपाल-इंदौर में टूटा रिकॉर्ड, खजुराहो-रतलाम में पारा 45 डिग्री के करीब, जानें कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत?

Updated on 26-04-2026 02:39 PM

 भोपाल। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ग्रीष्म लहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दिन का तापमान सामान्य से दो से 5.6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। खजुराहो में दिन की सबसे भीषण गर्मी दर्ज हुई। यहां तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रतलाम में यह 44.5 डिग्री अधिक था।

राजधानी भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। इंदौर भी 42.2 डिग्री तक गर्म रहा। ग्वालियर में 43 डिग्री और जबलपुर में 42.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचा।

इन जगहों पर बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में कई महत्वपूर्ण मौसमी तंत्र सक्रिय हैं, जिनका प्रभाव मध्यप्रदेश सहित आसपास के राज्यों पर पड़ रहा है।

इसके प्रभाव से रीवा, सतना, शहडोल, सीधी, भोपाल, विदिशा, सागर, जबलपुर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। झंझावात, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.