रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार, सड़क और रेल मंत्रालय ने खर्च कियाबजट, रेलवे ने यात्रियों से कमाए 80000 करोड़

Updated on 02-04-2026 01:07 PM
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2025-26 में सरकार ने बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस दौरान सड़क परिवहन और रेलवे मंत्रालयों ने अपने पूंजीगत व्यय (Capex) का 100% इस्तेमाल किया। दोनों मंत्रालयों का कुल कैपेक्स करीब 5.5 लाख करोड़ रुपये रहा। इस दौरान रेलवे की यात्रियों से कमाई में तेजी आई। वहीं कई ट्रेनें भी शुरू की गईं। NHAI ने पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा लंबे हाईवे बनाए।

रेलवे ने बनाए कई रेकॉर्ड

भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में कई उपलब्धियां हासिल कीं। साथ ही कई रेकॉर्ड भी बनाए।
  • भारतीय रेल की यात्री आय 6% बढ़कर करीब 80,000 करोड़ रुपये हो गई।
  • पिछले वित्त वर्ष के दौरान रेलवे ने रिकॉर्ड 741 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को राज्यसभा में जानकारी दी कि भारी भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने पिछले साल 76,352 विशेष ट्रेनें चलाईं।
  • माल ढुलाई (फ्रेट) से आय में 1.4% की बढ़ोतरी हुई और यह 17.8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची।
  • रेलवे ने 1,670 मिलियन टन (MT) की लोडिंग की, जो अब तक का सर्वकालिक उच्च स्तर है, हालांकि यह 1,700 MT के निर्धारित लक्ष्य से थोड़ा कम रहा।
  • फर्टिलाइजर, पिग आयरन और तैयार स्टील की ढुलाई में 13% की तेजी आई। वहीं लौह अयस्क (6.7%) और सीमेंट (3.4%) की ढुलाई में भी बड़ी वृद्धि दर्ज की गई।

NHAI ने लक्ष्य से 15% अधिक हाईवे बनाए

सड़क परिवहन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने निर्माण कार्यों में जबरदस्त तेजी दिखाई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में कुल 9100 किमी हाईवे का निर्माण किया गया। NHAI ने 5,313 किमी नेशनल हाईवे का निर्माण किया, जो कि वर्ष के लिए तय 4,640 किमी के लक्ष्य से 15% अधिक है।

एनएचएआई का कुल पूंजीगत व्यय 2.4 लाख करोड़ रुपये रहा। यह बजटीय सहायता से 2.5% अधिक है, जिसकी पूर्ति एनएचएआई ने अपने स्वयं के संसाधनों से की है। इस दौरान 6,500 किमी के नए कार्यों के ठेके भी आवंटित किए गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही वह चांदी को पछाड़कर दुनिया का…
 14 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.86…
 14 May 2026
नई दिल्ली: केरल में डीजल और पेट्रोल की राशनिंग होने लगी है? मातृभूमिडॉटकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दक्षिणी राज्य में पेट्रोल पम्पों पर कथित तौर पर बल्क फ्यूल…
 14 May 2026
नई दिल्ली: प्रॉपर्टी बेचने के बाद होने वाले मुनाफे को टैक्स से बचाने के लिए धारा 54EC (Capital Gains Bonds) एक शानदार जरिया है। अगर आपने हाल ही में कोई…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ गई। सरकार ने इसे 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। थिंक टैंक जीटीआरआई का मानना है कि…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: भारत के आत्‍मनिर्भरता के प्रयास चीन को चुभ रहे हैं। सोलर एनर्जी और आईटी जैसे क्रिटिकल सेक्‍टर में भारत की स्‍कीमें (मसलन पीएलआई स्‍कीम) की राह में वह…
 13 May 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) इस साल केंद्र सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह रकम सरकार को…
 13 May 2026
नई दिल्ली: कैब सर्विस कंपनी उबर भारत में अडानी ग्रुप के साथ मिलकर पहला डेटा सेंटर स्थापित करेगी। इसकी वजह देश का कंपनी के लिए बड़े इनोवेशन हब के रूप…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के…
Advt.