मणिपुर के 12 मतदान केंद्रों पर 5 मार्च को दोबारा मतदान होगा

Updated on 04-03-2022 07:17 PM

इम्फाल निर्वाचन आयोग  ने मणिपुर में पांच विधानसभा क्षेत्रों के 12 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान करने का आदेश दिया है। इन सीटों पर 28 फरवरी को मतदान हुआ था। मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इन केंद्रों पर 5 मार्च को मतदान किया जाएगा। जिन मतदान केंद्रों में दोबारा मतदान होगा, वे खुंद्रकपम, सैतु, थानलॉन, हेंगलप और चुराचंदपुर विधानसभा क्षेत्रों में स्थित हैं।

बयान में कहा गया है कि इन मतदान केंद्रों पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से तथ्यों के आधार पर पुनर्मतदान की सिफारिश की गई थी। बयान में कहा गया है कि पुनर्मतदान पर विचार करने का मुख्य कारण मतदान के दौरान और बाद में उपद्रवियों द्वारा ईवीएम को नुकसान पहुंचाना है।

 जिन मतदान केंद्रों में दोबारा मतदान होना है उनमें सरौथेल, न्यू कीथेलमानबी, सोंगसांग, माइटे, तिनसुओंग, माजुरोन कुकी, एन चिंगफेई, खोइरेंटक, मोलसांग, लेइनोम, टीकोट और मौकोट शामिल हैं. विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 28 फरवरी को 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में पांच मार्च को 22 सीटों पर मतदान होगा। मणिपुर में कुल 60 विधानसभा सीटों के लिए कुल दो चरणों में मतदान होना तय था।

 मणिपुर में पहले चरण का मतदान 27 फरवरी को और दूसरे चरण का मतदान 3 मार्च 2022 को घोषित किया गया था। मणिपुर में मतगणना 10 मार्च को होगी। मणिपुर में भाजपा की सरकार है और वर्तमान सरकार का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.