रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दिखे एयरपोर्ट पर, उदयपुर में होनेवाली शादी के लिए पहुंचा पूरा परिवार

Updated on 23-02-2026 01:20 PM
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी को लेकर तमाम अटकलों के बाद फाइनली खुद ही अनाउंसमेंट कर चुके हैं। दोनों ने अपनी इस शादी का नाम 'VIROSH' रखा है। रश्मिका और विजय अपनी फैमिली के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं, जिसकी झलकियां भी सामने आ गई है। दोनों एयरपोर्ट पर वेस्टर्न और मैचिंग अवतार में दिखे। हालांकि, दोनों एकसाथ नहीं दिखे बल्कि अलग-अलग पहुंचे।

रश्मिका और विजय अपनी-अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। जहां रश्मिका पपाराजी के कैमरों के सामने स्माइल देती दिखीं वहीं विजय ने झुक कर ग्रीट किया। दोनों काफी खुशमिजाज दिख रहे थे।

इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक

वीडियो देखकर लोगों ने इन्हें शादी की शुभकामनाएं अभी से देनी शुरू कर दी है। कई लोगों ने दोनों को इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक कहा है। कुछ ने दोनों की तुलना रणबीर और आलिया से भी की है।

शादी को लेकर रश्मिका और विजय ने किया पोस्ट

यहां बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी की अफवाहों पर विराम लगाते हुए रविवार को इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में लिखा था, 'हमारे डियरेस्ट लव, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ भी चुनते, आप पहले से ही हमारे साथ थे। आपने हमें बहुत प्यार से एक नाम दिया। आपने हमें VIROSH कहा। तो आज पूरे दिल से, हम आपके सम्मान में अपने इस मिलन को एक नाम देते हैं। हम इसे विरोश की शादी कहना चाहेंगे। हमें इतने प्यार से थामने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारे साथ रहें। ढेर सारा प्यार और Hug.'

कब है रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी

हालांकि, इस नोट में नो तो शादी की तारीख लिखी है और न ही जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि,पिछले हफ्ते कथित तौर पर विजय देवरकोंडा की ओर से भेजे गए एक शादी के इन्विटेशन कार्ड में फरवरी में होने वाली उनकी शादी के बारे में जानकारी दी गई थी। इसमें लिखा गया था, 'मैं आपको एक खास खुशखबरी देने और अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण पल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए लिख रहा हूं। हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद से, रश्मिका और मैं 26 फरवरी 2026 को एक छोटे और पर्सनल सेरिमनी के दौरान शादी करने जा रहे हैं। जैसे ही हम इस नए अध्याय की शुरुआत करते हैं, अपने मिलन का जश्न मनाते हैं और यादें संजोते हैं, हमारे लिए उन लोगों के साथ जश्न मनाना बहुत मायने रखता है जो हमारी जर्नी में साथरहे हैं। आपकी मौजूदही और आशीर्वाद इस अवसर को हमारे लिए और भी खास बना देंगे।'

रश्मिका और विजय देवरकोंडा की फिल्में

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहली बार फिल्म 'गीता गोविंदम' में साथ काम कर रहे थे। तभी एक और फिल्म 'डियर कॉमरेड' भी रिलीज हुई। इन फिल्मों के साथ ही पर्दे के अलावा रियल लाइफ में भी दोनों ने एक-दूसरे के लिए कनेक्शन महसूस किया। हालांकि करीब 8 साल से दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाकर रखा। बीच-बीच में दोनों की डेटिंग की खबरें आती रहीं लेकिन उन्होंने कभी खुद इस बारे में खुलकर बात नहीं की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.