राशि खन्ना बोलीं मुझे रुद्र में देखकर हैरान हो गया था मेरा परिवार

Updated on 21-03-2022 06:48 PM

मुंबई। अभिनेत्री राशि खन्ना ने हाल ही में रुद्र: एज ऑफ डार्कनेस से ओटीटी में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने एक सोशियोपैथ डॉक्टर आलिया चोकसी की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि परिवार उन्हें सीरीज में में देखकर हैरान था। अपनी भूमिका के बारे में राशि ने कहा, अलिया जैसे अलग किरदार को निभाना ही मेरे लिए मायने रखता है।

मुझे लगता है कि मैं हमेशा कुछ ऐसा ढूंढ़ती हूं जो मुझे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकाल दे और इस किरदार ने ऐसा ही किया। मैंने इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।

  उन्होंने कहा कि सीरीज के सभी कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। खासकर अजय सर और अतुल सर। अजय सर पहले दिन से ही मेरा समर्थन कर रहे थे। वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। अतुल सर भी एक शानदार अभिनेता हैं और उनके साथ काम करना भी शानदार रहा। राशि को उनकी भूमिका के लिए दर्शकों की सराहना मिली है।

सेट पर लोग उन्हें इस किरदार में देखकर डर गए, उनका परिवार भी उन्हें रुद्र में देखकर हैरान रह गया। राशि ने कहा, "मेरा परिवार और दोस्त हैरान थे। मैं जिस तरह की हूं, उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि मैं इस तरह के किरदार भी निभा सकती हूं। इसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस किरदार को निभा पाऊंगी! लेकिन, वे सभी खुश और गौरवान्वित हैं।" बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित रुद्र- एज ऑफ डार्कनेस अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.