'रामायणम्' में रणबीर कपूर का है डबल रोल, एक्टर बोले- इन दोनों किरदार को निभाने का अवसर मिलना शानदार

Updated on 04-04-2026 12:20 PM
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी अगली महाकाव्य फिल्म 'रामायणम्' में रणबीर कपूर डबल रोल निभाते दिखेंगे। हाल ही में हनुमान जयंती के मौके पर इस फिल्म की पहली झलक रिलीज हुई जिसके बाद से इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। करीब 4000 करोड़ रुपये के खर्च में तैयार हो रही इस भव्य फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में दिख रहे हैं। वहीं उन्होंने हाल ही में इस फिल्म में अपने दूसरे रोल को लेकर भी बातें कीं।

पिछले दिनों जारी पहली झलक 'रामा' में भगवान राम वाले अपने किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर रणबीर कपूर ने ये कन्फर्म किया है कि वो इस फिल्म में केवल भगवान राम ही नहीं बल्कि भगवान परशुराम, विष्णु के अवतार की भी भूमिका निभाएंगे

रणबीर भगवान राम के रूप में पहली बार नजर आए

यह खुलासा उन्होंने फिल्म के टीजर के रिलीज होने के बाद किया है। करीब दो मिनट से अधिक लंबे इस वीडियो में रणबीर भगवान राम के रूप में पहली बार नजर आए, जिसमें उन्हें योद्धा से लेकर राजा तक के कई अवतार में दिखाया गया है। इस वीडियो में राम को राक्षसों और दानवों से भिड़ते हुए दिखाया गया है। फिल्म में युद्ध की भी झलकियां हैं।

एक सीन की हो रही चर्चा, जिसमें भगवान परशुराम के दिख रहे शस्त्र

ऑनलाइन जिन झलकियों को लेकर चर्चा रही उनमें से एक सीन वो भी रहा जिसमें राम, भगवान परशुराम से आमने-सामने होते हैं। हालांकि वीडियो में परशुराम नजर नहीं आते हैं, लेकिन भगवान राम को एक विशाल अस्त्र-शस्त्र पकड़े दिखाया गया है, जिसे तस्वीरों में लोगों ने अब तक परशुराम भगवान के हाथों में देखा था और माना जाता है कि ये उनका हथियार है।

रणबीर ने कहा- दोनों को निभाने का अवसर मिलना शानदार

'कोलाइडर' से बातचीत में रणबीर ने अपने दोनों भूमिकाओं के बारे में बातें की। रणबीर कपूर ने कहा, 'भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतार थे। भगवान राम एक अवतार हैं और भगवान परशुराम भगवान राम से पहले के अवतार थे, और इन दोनों को निभाने का अवसर मिलना शानदार था।'

किरदारों की आध्यात्मिकता, उनकी भावनाओं को गहराई पर की बात

रणबीर ने अपने अवतार या आवाज में बदलाव के जरिए दोनों किरदारों को अलग-अलग दिखाने के अपने तरीके के बारे में भी बातें कीं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर बॉडी लैंग्वेज के अलावा, अगर आप किरदारों की आध्यात्मिकता, उनकी भावनाओं को गहराई से समझते हैं तो सब कुछ वहीं से शुरू होता है। मैंने भी यही किया, इन लोगों को, इन किरदारों को, उनके मूल्यों को, उनके उद्देश्यों को समझने की कोशिश की और फिर सब कुछ आसान हो गया।'

इससे पहले भी रणबीर निभा चुके हैं डबल रोल

इसी के साथ 'रामायणम्' अब रणबीर की ऐसी दूसरी फिल्म होगी जिसमें वो डबल रोल में दिखेंगे। इससे पहले उन्होंने 2022 में आई फिल्म 'शमशेरा' में भी डबल रोल निभाया था। उस फिल्म में उन्होंने शमशेरा और उनके बेटे बल्ली का किरदार निभाया था।

'एक भारतीय के रूप में भगवान राम के प्रति मेरी जिम्मेदारी, इरादा, आस्था'

रणबीर ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के बारे में बात करते हुए अपने इस किरदार को लेकर कहा, 'यह एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसे आप अपने कंधों पर उठाते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'आप वास्तव में उनका अभिनय नहीं कर सकते, आप उनका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, अपनी कहानी कह रहे हैं, एक एक्टर के रूप में भगवान राम का अपना संस्करण पेश कर रहे हैं। इसलिए एक कलाकार और एक भारतीय के रूप में भगवान राम के प्रति मेरी जो जिम्मेदारी, इरादा, आस्था और विश्वास है, मुझे लगता है कि यहीं से सब कुछ शुरू होता है।'

फिल्म इस साल दिवाली 2026 को होगी रिलीज

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायणम्' में साई पल्लवी माता सीता और यश यहां रावण की भूमिका में हैं। फिल्म इस साल दिवाली 2026 को रिलीज होने वाली है। वहीं दूसरे भाग की बात करें तो इसे अगले साल दिवाली 2027 को रिलीज किया जाना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
पुराने हिंदी सिनेमा के गाने आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं। उन गानों के पीछे कलाकारों की कई यादें और किस्से जुड़े होते हैं, जिनके बारे…
 14 May 2026
क्‍या दिलजीत दोसांझ इंडियन नहीं, अमेरिकी हैं? जी हां, देश और दुनिया में 'मैं हूं पंजाब' का नारा बुलंद करने वाले सुपरस्‍टार पंजाबी सिंगर की नागरिकता पर सवाल उठ रहे…
 14 May 2026
हाल ही हुए पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी को मुंह की खानी पड़ी थी। उनकी करारी हार पर जहां एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने नाम लिए…
 14 May 2026
राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। रानी बाग इलाके में सोमवार रात को एक महिला के साथ खड़ी स्लीपर बस के अंदर कथित गैंगरेप की घटना ने…
 13 May 2026
करिश्मा कपूर के दिवंगत एक्स हसबैंड संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपये की विरासत को लेकर मां रानी कपूर और विधवा प्रिया के बीच चल रही लड़ाई बढ़ती ही…
 13 May 2026
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश फिलहाल 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 में अपनी शानदार जोड़ी से सबका दिल जीत रहे हैं। दोनों एक बार फिर गुपचुप शादी की अफवाहों के बीच…
 13 May 2026
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। महज 38 साल की उम्र…
 13 May 2026
टीवीके प्रमुख विजय ने भारी जीत के बाद रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पद के लिए शपथ ग्रहण किया। इसके बाद 'जन नायकन' से जुड़े एक इनेंट से एक्टर…
 12 May 2026
'रामायण' की सफलता के बाद, दूरदर्शन ने इसका सीक्वल 'उत्तर रामायण' प्रसारित करना शुरू कर दिया। हालांकि, रिपोर्ट्स में कहा गया कि डायरेक्टर रामानंद सागर शुरू में सीक्वल बनाने के…
Advt.