भोपाल के कोलार में सिरफिरे युवक का तांडव, शादी में नहीं बुलाया तो जला दी कार, वीडियो वायरल

Updated on 29-04-2026 12:04 PM
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपित युवक बड़ी निर्भीकता से कार के पास पहुंचता है और उसमें आग लगा देता है।

मौके से भागा नहीं युवक, बस देखता रहा

चौंकाने वाली बात यह रही कि आग लगाने के बाद आरोपित मौके से भागा नहीं, बल्कि वह काफी देर तक कार केसामने खड़ा होकर उसे जलते हुए देखता रहा। आग की लपटें तेज होने के बाद ही वह वहां से रवाना हुआ।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के अनुसार, पीड़ित आमिर खान की शिकायत पर आरोपित इमरान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

टीआई ने बताया कि आरोपित सिरफिरा है कि बताया कि इमरान खान, आमिर द्वारा उसे शादी में आमंत्रित न किए जाने से नाराज था। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने घटना की, फिलहाल इस कारण की पुष्ठि नहीं हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
भोपाल। लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की टीम यानी मंत्रिमंडल में विस्तार के संकेत मिले हैं। फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की समय-सीमा निर्धारित नहीं है…
 14 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी महकमों में एक बार फिर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। लंबित मांगों और सरकार के कुछ हालिया फैसलों के विरोध में तृतीय वर्ग…
 14 May 2026
भोपाल। क्या आपकी रेल यात्राओं में कोई ऐसी कहानी छुपी है जो दूसरों का दिल जीत ले? भारतीय रेल और रेल मंत्रालय आपको अपनी लेखनी के जरिए इनाम जीतने का…
 14 May 2026
भोपाल। जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की बात प्रमाणिकता के साथ रखने के लिए प्रदेश कांग्रेस अनुसंधानकर्ताओं की टीम बनाने जा रही है। इसके लिए पार्टी के मीडिया…
 14 May 2026
भोपाल। राजधानी के बावडिया कलां क्षेत्र में सरकारी नाले को दबाकर किए गए अवैध निर्माणों पर अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कड़ा रुख अपनाया है। एनजीटी ने स्पष्ट कर…
 14 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल 'हमीदिया' में अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को रिपोर्ट का लंबा इंतजार नहीं करना होगा। बोनमैरो और किडनी ट्रांसप्लांट…
 14 May 2026
मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी खजाने पर बढ़ते वित्तीय बोझ को कम करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब 1,20,710 पदों को…
 14 May 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन अपनाने का आह्वान कर रहे हैं। कोशिश है कि इससे देश की ऊर्जा निर्भरता कम होगी। लेकिन…
 13 May 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ईंधन और ऊर्जा बचाने का आह्वान कर रहे हैं। प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। उससे उत्पादित ऊर्जा से विभागों का बिजली…
Advt.