राम चरण और उपासना कॉलेज में मिले राम चरण और उपासना

Updated on 28-03-2022 08:06 PM

साउथ के सुपरस्टार राम चरण का आज बर्थडे है। राम ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो फैंस खूब जानते हैं, लेकिन क्या आप उनकी और पत्नी उपासना कामिनेनी की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं दोनों की लव स्टोरी के बारे में। कैसे दोनों मिले, एक-दूसरे से प्यार हुआ और फिर आज तक हमेशा एक-दूसरे के सपोर्ट बनकर खड़े रहते हैं। राम चरण और उपासना कॉलेज में मिले। दोनों वहीं अच्छे दोस्त बने।

हालांकि उस वक्त दोनों के बीच प्यार नहीं सिर्फ दोस्ती थी। दोनों दोस्तों की तरह एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते थे। एक-दूसरे पर कैंटीन में चटनी और सॉस फेंकते थे। हालांकि दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब थे। एक-दूसरे के बारे में कभी बुरा नहीं सुन सकते थे। दोनों अपनी दोस्ती ही एंजॉय कर रहे थे कि तभी राम को काम की वजह से बाहर जाना पड़ा।

उस वक्त दोनों ने एक-दूसरे को बहुत मिस किया और उस दूरी ने दोनों को एहसास दिलाया कि दोनों एक-दूसरे के कितने करीब हैं और एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों के रिलेशन के बारे में परिवार वाले भी जानते थे। उन्हें इस रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.