राखी सावंत रात 2 बजे करती हैं सना खान के पति को मैसेज, कहा- रोजा रखने से अंदर की गंदगी निकल जाती है

Updated on 31-01-2026 01:17 PM
ड्रामा क्वीन राखी सावंत भारत लौट आई हैं और आते ही उन्होंने सारी लाइमलाइट बटोर ली। वह सना खान के पॉडकास्ट 'रौनक-ए-रमजान' का हिस्सा बनीं। वहां उन्होंने जो बातें कीं, उसका एपिसोड को रमजान के महीने के आसपास यूट्यूब पर अपलोड किया जाएगा। मगर उसके पहले राखी, सना खान और मुफ्ती अनस सैयद ने पपाराजी के सामने कुछ गुफ्तगू की। जहां एक्ट्रेस ने बताया कि वह पांच वक्त की नमाज पढ़ती हैं और जकात के नाम पर लोगों को उमराह भेजती हैं।

ने पिछले साल से यूट्यूब चैनल पर 'रौनक-ए-रमजान' शुरू किया था। इस पर वह फेमस सेलेब्स को बतौर गेस्ट बुलाती हैं और उनसे रमजान के बारे में बातें करती हैं। इस बार पहले गेस्ट बसीर अली थे और अब राखी सावंत को उनके शो पर देखा गया है। इस दौरान जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक्ट्रेस कहती हैं, 'अगर एक महीना रोजा आप रखते हो तो अंदर की जो सारी बीमारियां हैं, वो भी निकल जाती हैं।'

राखी सावंत रमजान में सना खान को करती हैं मैसेज

वहीं, सना बोलती हैं, 'बिलकुल, और बहन राखी भी हमें, बहन फातिमा उन्होंने मुझे करेक्ट किया अभी, बहन फातिमा ने भी मुझे, मुझे याद है कि जब रमजान होते थे तो तब इनका मैसेज आता था, वॉइस नोट आता था कि अभी क्या पढ़ना है। अभी मैं क्या चीज पढ़ूं, मैं ये चीज अभी कर सकती हूं क्या? तो ये सजेशन्स लेने के लिए भी यू नो, जो इंसान सीखता है, वो कॉल करता है, सजेशन्स लेता है। वो फिर से सीखेगी आज।'

राखी सावंत जकात करती हैं

राखी ने इस दौरान बताया कि वह नमाज पढ़कर ही आई हैं, 'मैं अभी नमाज पढ़कर ही आई हूं। उधर एक इंटरव्यू किया। नमाज पढ़ा और फिर आई।' बताया कि वह 8 बार उमराह कर चुकी हैं, 'अभी मैंने 21 लोगों को उमराह भेजा था। दुबई में रहती हूं तो आधे पाकिस्तानी और आधे इंडियन, जितने लोवर क्लास हैं, वो नहीं अफोर्ड कर सकते, उनको भेजा। अभी 10 लोगों को.. अगले हफ्ते मंडे-ट्यूजडे को जा रहे हैं। मैं जकात में सबको उमराह ही भेजती हूं।'

मुफ्ती अनस को रात 2 बजे मैसेज करती हैं राखी

मुफ्ती अनस ने बताया कि राखी रात के 2 बजे भी मैसेज कर देती हैं और उन्हें कुछ भी पूछना होता है तो उसका जवाब देना पड़ता है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह इस्लामिक चीजों को जिस तरह से लिखी हैं, वैसे ही फॉलो करना चाहती हैं। अपने मन से कुछ नहीं करना चाहतीं। सना बोलीं कि इनकी रूटीन के बारे में शो में पता चलेगा कि ये क्या-क्या फॉलो करती हैं।

राखी सावंत कैसे बनीं फातिमा?

बता दें कि राखी सावंत जन्म से ईसाई हैं। लेकिन आदिल खान दुर्रानी से उन्होंने निकाह किया था और धर्म परिवर्तन किया था। नाम फातिमा रख लिया था। हालांकि जब शादी की बात दुनिया के सामने आई तो दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए। एक्ट्रेस के गलत आरापों के कारण आदिल को जेल की सजा भी हुई। मगर जब वह बाहर आए और सबूत दिखाए तो राखी को कोर्ट ने पेश होने के लिए समन भेजा। लेकिन वह दुबई चली गईं। कुछ साल बाद आदिल ने केस वापस ले लिया और सोमी अली शादी कर ली। इधर, राखी अब टिकटॉक पर वीडियोज करके और ब्रांड एंडोर्समेंट करके अपना खर्चा चला रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.