MP से राज्यसभा सदस्य एल मुरुगन व जार्ज कुरियन हारे विधानसभा चुनाव

Updated on 05-05-2026 12:25 PM

भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए हैं। मुरुगन ने तमिलनाडु के अवांसी सीट से चुनाव लड़ा था, जहां वे 15 हजार से अधिक मतों से पराजित होकर दूसरे स्थान पर रहे। जार्ज कुरियन केरल के कांजीरापल्ली से भाजपा के प्रत्याशी थे, जो 29 हजार से अधिक मतों से हार गए हैं।

दोनों नेताओं के चुनाव परिणाम को लेकर मध्य प्रदेश में रुचि इस कारण थी, क्योंकि कुरियन का कार्यकाल जून 2026 और मुरुगन का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक है। कुरियन ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा में जाने के बाद रिक्त सीट से राज्य सभा में गए हैं, इसलिए उनका कार्यकाल जून 2026 को समाप्त हो रहा है। दोनों नेता अगर विधानसभा चुनाव जीत जाते और विधानसभा में रहना स्वीकारते तो राज्यसभा की सीट रिक्त होती।

मप्र भाजपा की टीम ने संभाला था असम में मोर्चा

  • अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रचार और प्रबंधन में प्रदेश के नेताओं की भी सहभागिता रही। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बंगाल में करमहाटी, मेदनीपुर जिले के खड़गपुर और बांकुरा में चुनाव प्रचार किया था। इसी तरह से असम विधानसभा चुनाव में प्रचार, बूथ प्रबंधन और चुनाव प्रबंध के अन्य कार्यों लिए भाजपा ने प्रदेश से लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और विनोद गोटिया को मोर्चे पर लगाया था।
  • राकेश सिंह ने लगभग सभी जिलों का दौरा किया तो विनोद गोटिया ने संगठनात्मक काम देखे। इसके अलावा लोक सभा सदस्य आलोक शर्मा, विवेक साहू और दर्शन सिंह चौधरी, मंत्री राकेश सिंह, पूर्व सांसद केपीएस यादव को अलग-अलग दायित्व सौंपा था। राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार को कछार जिले की जिम्मेदारी दी गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.