राजा भोज एयरपोर्ट से छिना नंबर 1 का ताज, ग्राहक संतुष्टि सर्वे में तीसरे नंबर पर खिसका, खजुराहो ने मारी बाजी

Updated on 15-07-2026 01:36 PM
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाएं बढ़ने के बावजूद यात्री पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्व़ारा देश भर के 60 एयरपोर्ट पर किए गए राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सूचकांक (कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे) में भोपाल को तीसरा स्थान मिला है। पिछले दो सर्वे में भोपाल नंबर एक पर था।

ग्वालियर को चौथा, जबलपुर एयरपोर्ट को पांचवां स्थान

इस बार मध्यप्रदेश के ही खजुराहो एयरपोर्ट ने भोपाल से नंबर एक की रैंक छीन ली है। प्रदेश के कम एयर ट्रेफिक वाले खजुराहो एयरपोर्ट को लगातार तीसरी बार पहला स्थान मिला है। इस बार प्रदेश के ग्वालियर को चौथा एवं जबलपुर एयरपोर्ट को सातवां स्थान मिला है। सर्वे में इंदौर शामिल नहीं था।

भोपाल श्रेणी तीन हवाई अड्डा है जहां यात्री संख्या 15 लाख से अधिक है। एयरपोर्ट कांउसिल द्वारा निर्धारित सर्विस क्वालिटी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट अथारिटी साल में दो बार सीएसआई इंडेक्स जारी करती है।

भोपाल को पांच में से मिले 4.96 अंक

जनवरी से जून 2026 के बीच यात्रियों से सीधे बातचीत के आधार पर हुए सर्वे में भोपाल को इस बार पांच में से 4.96 अंक मिले हैं। पिछले सर्वे में पांच में से 4.99 नंबर मिले थे। इस खजुराहो एवं ओरंगाबाद को 4.98 अंक मिले हैं। दोनों को संयुक्त रूप से पहली रैंक मिली है। सुविधाएं बढ़ने के बाद भी रैंक कमराजा भोज एयरपोर्ट पर पिछले तीन साल से लगातार यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में काम हुआ है।

रिजल्ट पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने जताई हैरानी

इंटरनेशनल मापदंड के अनुरूप डिजी यात्रा स्कैनर हाल ही में लगाए गए हैं। मे आई हेल्प यू काउंटर, कैटेगरी-2 आईएलएस सिस्टम भी स्थापित हुआ है। कुछ समय पहले ही नया आधुनिक अराइवल एरिया विकसित किया गया है। इसके निर्माण से यात्रियों को विमान से उतरते ही सीधे बाहर आने की सुविधा मिली है। इसके बावजूद रैंक कम होने से एयरपोर्ट प्रबंधन ने आश्चर्य व्यक्त किया है।

कनेक्टिविटी बेहतर, माहौल अच्छाराजा भोज एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल पैंसेजर फ्रेंडली है। भोपाल से दिल्ली एवं मुंबई से देश-विदेश की कनेक्टिंग उड़ानें मिलना आसान हैं। इस बिंदु पर यात्रियों ने भोपाल इस बार भी पांच में से पूरे पांच नंबर दिए हैं। सुरक्षा की भावना पर भी यात्रियों ने भोपाल को पांच में से पांच नंबर दिए हैं।

सुरक्षा जांच के दौरान प्रतीक्षा समय, इस बिंदू पर यात्रियों ने पिछले सर्वे के मुकाबले कम नंबर दिए हैं। शापिंग सुविधाएं, मनी एक्सचेंज एवंएयरपोर्ट तक ग्राउंड ट्रांसपोर्ट, 24 घंटे पार्किंग सुविधा, चेक इन में प्रतीक्षा समय कम लगना, चेक इन स्टाफ की दक्षता, सिक्युरिटी होल्ड एरिया में खानपान एवं शापिंग सुविधा सहित अधिकांश बिंदुओं पर यात्रियों ने पिछली बार के मुकाबले भोपाल को पूरे नंबर दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.