सुगम यातायात के लिए एक्शन में रायपुर पुलिस और निगम

Updated on 04-09-2026 03:24 PM
रायपुर। राजधानी में नागरिकों को जाम-मुक्त, सुगम और सुरक्षित यातायात मुहैया कराने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट और नगर पालिक निगम की संयुक्त टीम ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश और पुलिस उपायुक्त (यातायात व प्रोटोकॉल) डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में शहर के व्यस्ततम इलाकों में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

तेलीबांधा क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई
इसी कड़ी में गुरुवार (3 सितंबर) को तेलीबांधा क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अचानक दबिश दी। पीडब्ल्यूडी चौक से लेकर नेताजी होटल तिराहे तक सड़क सीमा पर अवैध रूप से लगे ठेले, गुमटियों और दुकानदारों द्वारा किए गए स्थायी व अस्थायी कब्जों को तत्काल हटवाया गया।

दो टीमों में बंटकर साधा निशाना

कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए संयुक्त बल को दो अलग-अलग टीमों में विभाजित किया गया:

प्रथम टीम: रिंग रोड क्षेत्र की ओर रवाना हुई और मुख्य मार्ग को बाधित करने वाले अवैध कब्जों और बेतरतीब खड़े वाहनों पर कार्रवाई की।

द्वितीय टीम: श्याम नगर मार्ग पर आगे बढ़ी और सड़क पर पसरे अतिक्रमण को साफ कराया।

मौके पर जुर्माना और सामग्री जप्त
अभियान के दौरान सड़क पर कब्जा जमाकर यातायात प्रभावित करने वाले व्यापारियों और ठेले-खोमचे वालों के खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा दुकानों के बाहर सड़क सीमा में अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंग्स और अन्य प्रचार सामग्रियों को टीम ने जप्त कर लिया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम टाटीबंध और पचपेड़ी नाका जैसे व्यस्त क्षेत्रों में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चला चुकी है। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि शहर की सड़कों को सुचारू बनाने के लिए यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को…
 05 September 2026
रायपुर।उफनती नदियों में फंसे लोगों और ग्रामीणों के सुरक्षित रेस्क्यू के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ (SDERF/SdRF) की टीमों ने जान जोखिम में डालकर…
 05 September 2026
रायपुर।डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 05 September 2026
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा…
 05 September 2026
रायपुर।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़…
 05 September 2026
जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया…
 05 September 2026
सूरजपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में चौथा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जल…
 05 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली…
 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
Advt.