भोपाल, डिंडौरी, मंडला और बैतूल सहित 40 से ज्यादा जिलों में बारिश के आसार, 2 जुलाई से जमकर बरसेंगे बादल

Updated on 30-06-2026 04:27 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिससे कुछ दिन तेज बारिश होगी। डिंडौरी, मंडला, बैतूल, धार और सिवनी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

इनके साथ ही भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में बारिश (Rain in MP) के आसार हैं।मौसम विज्ञान विभाग (MP Weather News) के अनुसार मानसून की उत्तरी रेखा अभी भी सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज के उसी बिंदु पर है जहां 23-24 जून को थी। अगले दो दिनों में इसके उत्तर-पश्चिम में और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। यह सिस्टम आगे बढ़े तो भोपाल सहित दूसरे जिलों को भी राहत मिलेगी।

इंदौर में आज बारिश के आसार

इंदौर में सोमवार को दिन में धूप निकली और दोपहर बाद बादल और शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को शहर में बादल छाएंगे और बारिश होने की संभावना है। दिन व रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। शहरवासियों को गर्मी व उमस का अहसास होगा।

आखिर तक कम नहीं हुआ जेठ का ताप, रातें भी पांच डिग्री अधिक गर्म

सामान्य तौर पर जेठ महीने के दूसरे हिस्से को बरसात के मौसम (MP ka Mausam) में गिना जाता है। बारिश होती है तो तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आती है। इस बार मानसून के देरी से आने और उसके आगे नहीं बढ़ने की वजह से अधिकतर जिलों के लिए यह पूरा महीना लगभग सूखा बीत गया। इसकी वजह से तापमान असामान्य रूप से बढ़ा है। हालात ऐसे हैं कि ग्वालियर, चंबल और विंध्य क्षेत्र में रातें भी तप रही हैं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार-सोमवार को ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सतना में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, उमरिया में यह 28.6 डिग्री मापा गया। यह वहां के सामान्य न्यूनतम तापमान से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

यहां रहा गर्मी का सबसे ज्यादा असर

खजुराहो, नौगांव, दतिया, रीवा, सीधी में भी भीषण गर्मी का असर रहा था। यह तब है जब बारिश वाले स्थानों का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक दर्ज हो रहा है। पिछले 24 घंटों में बैतूल में 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। वहां सोमवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।

खंडवा का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री रहा। सोमवार को खरगोन में 15 मिमी तक बरसात हुई। इसकी वजह से वहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार वातावरण में नमी तो पहुंच गई, लेकिन व्यापक बारिश न होने से वही नमी धरती की सतह से गर्मी को बाहर नहीं निकलने दे रही है, इसलिए रात का तापमान भी असामान्य रूप से ऊंचा बना हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.