MP के रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें... ये 8 ट्रेनें रद, कई के मार्ग परिवर्तित

Updated on 13-05-2026 06:20 PM
 भोपाल। यदि आप आने वाले दिनों में पुणे, गोरखपुर, बनारस, दिल्ली, जबलपुर या दक्षिण भारत की ओर ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय रेलवे के पुणे और बिलासपुर मंडल में निर्माण कार्यों के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले एनटीईएस (NTES) या 139 रेल मदद सेवा के माध्यम से ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

पुणे मंडल: दौंड-मनमाड रेलखंड पर दोहरीकरण का असर

मध्य रेलवे के पुणे मंडल में दौंड-मनमाड रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत 16 से 18 मई तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसका असर भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा।

इन ट्रेनों के बदले गए मार्ग

हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस, बंगलुरु सिटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, हुबली-बनारस एक्सप्रेस, जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-हुबली एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, यशवंतपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और हडपसर-बनारस एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। ये ट्रेनें मनमाड, नाशिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोनावला या सूरत, कुर्दुवाड़ी, लातूर रोड, परभानी और छत्रपति संभाजीनगर मार्ग से होकर गुजरेंगी।

मई माह में ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल: 14 से 18 मई तक।
  • 01416 गोरखपुर-हडपसर स्पेशल: 15 से 19 मई तक।
  • 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल: 16 और 17 मई।
  • 01450 दानापुर-हडपसर स्पेशल: 16 और 17 मई।
  • 01924 वी.एल.बी. झांसी-हडपसर स्पेशल: 16 मई।
  • 01923 हडपसर-वी.एल.बी. झांसी स्पेशल: 17 मई।
  • 02132 जबलपुर-पुणे स्पेशल: 17 मई।
  • 02131 पुणे-जबलपुर स्पेशल: 18 मई।

बिलासपुर मंडल: तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण कार्य

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बिलासपुर और चांपा जंक्शन के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने का कार्य होना है। इसके चलते जून माह में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे।

रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस प्रभावित

निर्माण कार्यों के चलते भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस के फेरे निरस्त किए गए हैं...

  • गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी: 10 जून को निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति: 11 जून को निरस्त रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.