एक बार फिर सक्रिय हुआ राहुल का ट्विटर, हर सप्ताह जुड़ रहे 80 हजार नए फॉलोअर्स

Updated on 07-03-2022 07:01 PM

नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्विटर्स फॉलोअर्स की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। खबर है कि दिल्ली बलात्कार मामले में विवादित ट्वीट के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या लगभग थम गई थी। इस संबंध में राहुल ने ट्विटर को पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने गिरती संख्या को लेकर कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल को अवगत कराया था।

दिल्ली बलात्कार मामले में ट्वीट के बाद ट्विटर ने कांग्रेस नेता के खाते को अस्थाई रूप से ब्लॉक कर दिया था। ट्विटर पर राहुल गांधी के फॉलोअर्स की संख्या करीब 80 हजार प्रति सप्ताह की रफ्तार से बढ़ रही है। वायनाड सांसद ने 27 दिसंबर 2021 को विरोध दर्ज कराया था कि उनकी फॉलोइंग शून्य पर गई है। साथ ही उन्होंने सरकार की तरफ से इस मामले में सियासी दबाव डालने के आरोप भी लगाए थे। हालांकि, उस दौरान कंपनी ने इस बात पर खास प्रतिक्रिया नहीं की थी।

कांग्रेस नेता का खाता एक बार फिर सक्रिय हो गया है। 12 जनवरी से लेकर अब तक 6 सप्ताह में राहुल के फॉलोअर्स हर हफ्ते करीब 80 हजार की रफ्तार से बढ़े हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ हो गई है। अगस्त 2021 में दिल्ली में बलात्कार पीड़िता के परिवार की तस्वीर पोस्ट करने के बाद राहुल का खाता विवाद में गया था।

 रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के सदस्यों की शिकायत की प्रतिक्रिया में ट्विटर ने 8 दिनों के लिए कांग्रेस नेता का खाता बंद कर दिया था। राहुल ने ट्विटर के सीईओ अग्रवाल को लिखे पत्र में बताया था कि हर महीने करीब 2 लाख नए फॉलोअर्स मिलते थे। कुछ महीनों में यह आंकड़ा 6.5 लाख पर पहुंच गया था, लेकिन संख्या 2500 प्रतिमाह पर पहुंची और कई बार संख्या नेगेटिव में भी रही। कांग्रेस सूत्रों का मानना है कि यह बदलाव सामान्य नहीं है, लेकिन बाहरी प्रभाव से प्रेरित हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.