यूक्रेन संकट के बीच पहली बार क्वाड बैठक बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की जरूरत : पीएम मोदी

Updated on 04-03-2022 07:13 PM

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  क्वाड की ऑनलाइन बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन तथा जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों के साथ हिस्सा लिया। यह बैठक यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमले की पृष्ठभूमि में आयोजित हुई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेताओं ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में अहम घटनाक्रम पर विचार विमर्श किए। बता दें कि क्वाड भारत, अमेरिका ऑस्ट्रेलिया और जापान सहित चार देशों का गठबंधन है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  क्वाड की ऑनलाइन बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन तथा जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों के साथ हिस्सा लिया। यह बैठक यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमले की पृष्ठभूमि में आयोजित हुई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेताओं ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में अहम घटनाक्रम पर विचार विमर्श किए। बता दें कि क्वाड भारत, अमेरिका ऑस्ट्रेलिया और जापान सहित चार देशों का गठबंधन है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बताया किया कि क्वाड को भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के अपने मूल उद्देश्य पर केंद्रित रहना चाहिए।

उन्होंने मानवीय और आपदा राहत, ऋण स्थिरता, आपूर्ति श्रृंखला, स्वच्छ ऊर्जा, कनेक्टिविटी और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में क्वाड के भीतर सहयोग के ठोस और व्यावहारिक रूपों का आह्वान किया। बता दें कि इससे पहले क्वाड नेताओं ने पिछले वर्ष सितंबर में वाशिंगटन में बैठक में हिस्सा लिया था। बैठक में यूक्रेन के मुद्दे पर और इसके मानवीय निहितार्थ पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की जरूरत पर जोर दिया। नेताओं ने आसियान, हिंद महासागर क्षेत्र और प्रशांत द्वीप समूह के विकास सहित अन्य सामयिक मुद्दों पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून और संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान का पालन करने के महत्व को दोहराया। पिछले वर्ष मार्च में बाइडन ने डिजिटल माध्यम से क्वाड नेताओं की पहली बैठक की मेजबानी की थी और इसके बाद सिंतबर में वाशिंगटन में समूह के नेताओं ने भौतिक रूप से बैठक में हिस्सा लिया था जिसमें शामिल होने के लिये प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.