यूक्रेन पर पुतिन के तेवर तीखे, न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के दिए आदेश

Updated on 20-03-2022 07:07 PM

मॉस्को यूक्रेन पर रूस की आक्रामकता बढ़ती जा रही है। बढ़ते तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यूक्लियर वॉर इवैक्युएशन ड्रिल का आदेश दिया है। ब्रिटेन की कई मीडिया रिपोर्टों के हवाले से यह दावा किया गया है। एक तरफ, जहां रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी तरफ इस वॉर में न्यूक्लियर बम के इस्तेमाल होने का खतरा बढ़ने की आशंका है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि पुतिन परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं। न्यूक्लियर वॉर इवैक्युएशन ड्रिल की रिपोर्ट ने क्रेमलिन के अधिकारियों को झकझोर दिया है। दरअसल, एक दिन पहले ही रूसी सैनिकों ने पश्चिमी यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला किया है। इस हमले में यूक्रेन का हथियारों से भरा अंडरग्राउंड स्टेशन तबाह हो गया है। यूक्रेन ने भी दावा किया है कि रूसी हमले में अब तक 112 मामूमों की जान जा चुकी है। दावों के अनुसार, क्रेमलिन की सीनियर राजनीतिक हस्तियों को खुद पुतिन ने चेतावनी दी है कि वे न्यूक्लियर वॉर इवैक्युएशन ड्रिल में भाग लेंगे। पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव पर अब रूस की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारियों हैं। मेदवेदेव और संसद के दो सदनों के वक्ताओं (व्याचेस्लाव वोलोडिन और वेलेंटीना मतविएन्को) को परमाणु युद्ध के बारे में जानकारी दी गई है। पुतिन के परिवार के सदस्यों के बारे में बहुत कुछ नहीं पता है। रिपोर्टों में दावा किया गया कि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होते ही पुतिन ने तत्काल अपने परिवार के अज्ञात सदस्यों को साइबेरिया भेज दिया। यहां अल्ताई पर्वत को हाई-टेक भूमिगत बंकर में बदल दिया गया है, जो पूरी तरह भूमिगत शहर है। ऐसा कहा जा रहा है कि पुतिन के परिवार के लोग इसी बंकर में रह रहे हैं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.